लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

लिपटना  : अ० [सं० लिप्त] १. किसी चीज का दूसरी चीज के चारों ओर घूमते हुए उसके साथ इस प्रकार लगना कि सहसा दोनों अलग न हो सकें। जैसे—लता का वृक्ष में लिपटना। २. एक चीज की दूसरी चीज पर इस प्रकार लगना, सटना या संलग्न होना कि जल्दी दोनों अलग न हो सकें। जैसे—(क) पुत्र का पिता के गले से लिपटना। (ख) पैरों में कीचड़ लिपटना। २. अपनी सारी शक्ति लगाते हुए किसी काम में प्रवृत्त होना। जैसे—चारों आदमी लिपट जाओं जो सन्ध्या तक यह काम पूरा हो जाय ४. किसी काम, चीज या बात में इस प्रकार उलझना या फँसना कि जल्दी से छुटकारा न हो सके। जैसे—अभी तो वे अपने मुकदमे में ही लिपटे हुए है। ५. किसी रूप में लपेटा हुआ होना। जैसे—कागज में लिपटे हुए रुपये रखे हैं। ६. किसी के साथ झगड़ा या तकरार करने में प्रवृत्त होना। उलझना। जैसे—झगड़ा तो तुम्हारा उनसे हैं, मुझसे क्यों व्यर्थ लिपटते हो। संयो० क्रि०—जाना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ
 

A PHP Error was encountered

Severity: Notice

Message: Undefined index: mxx

Filename: partials/footer.php

Line Number: 7

hellothai