लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

लिखन  : स्त्री० [हिं० लिखना] १. लिखने की क्रिया या भाव। २. लेख। ३. लिखावट। ४. भाग्य का खेल। ५. दे० ‘लिखत’।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
लिखना  : स० [हिं० लिखन] १. किसी ताल पर वर्ण, रेखाएं, फूल, पत्तियाँ आदि अंकित करना। २. कलम पेंसिल आदि की सहायता से कागज, दफ्ती आदि पर कोई बात लेख या विचार अक्षरों या वर्णों के द्वारा अंकित करना। लिपिबद्ध करना। मुहावरा—(किसी के) नाम लिखना=यह लिखना कि अमुक वस्तु या रकम अमुक व्यक्ति के जिम्मे है। पद—लिखा पढ़ी=शिक्षित व्यक्ति। ३. किसी साहित्यिक कृति की रचना करना। ४. कूँची आदि की सहायता से चित्र विशेषतः रंग-चित्र बनाना। उदाहरण—लिखित सुधाकर लिखि गा राहू।—तुलसी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
लिखनी  : स्त्री० =लेखनी (कलम)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ
 

A PHP Error was encountered

Severity: Notice

Message: Undefined index: mxx

Filename: partials/footer.php

Line Number: 7

hellothai