लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

लाम  : पुं० [फा०] १. सेना फौज। मुहावरा—लाम बाँधना=किसी पर चढ़ाई करने के लिए सेना इकट्ठी करना। पुं० [अ०] अरबी वर्ण-माला में ल् (लघुतम) ध्वनि की इकाई के सूचक अक्षर की संज्ञा। पद—लाम-काफ=गन्दी, बेहूदी और वाहियात बात। अप-शब्द। क्रि० प्र०—कहना।—बकना। मुहावरा—लाम बाँघना=चढ़ाई के लिए सेना तैयार करना। २. जन समूह। भीड़-भाड़। मुहावरा—लाम बाँधना=बहुत से लोगों को इकट्ठा करना। क्रि० वि० दूरी पर दूर।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
लाम-बंदी  : स्त्री० [हिं० लाम+फा० बंदी] सेनाओं को शस्त्रास्त्रों से सुसज्जित कर युद्धार्थ प्रयाण के लिए तैयार रखना। युद्ध-सन्नाह। (मोबिलाइज़ेशन)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
लामज  : पुं० [सं० लामज्जक] खस की तरह की पीले रंग का एक प्रकार का तृण जो ओषधि के रूप में काम आता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
लामज्जक  : पुं० [सं०√ला+क्विप्, ला-मज्जा, ब० स०,+कप्] १. लामज नामक तृण। २. उशीर। खस।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
लामन  : पुं० [?] १. झूलना या लटकना। २. लहँगा। उदाहरण—लामन लिखियो सोतली चलत फिरत रंग जाय।—गीत।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
लामा  : पुं० [ति, ब्लामा=मठाधीश] तिब्बत में बौद्ध धर्मावलंबियों के गुरु जो वहाँ के सर्वोच्च शासक भी हैं। जैसे—दलाई लामा, पंचन-लामा। पुं० [पेरू देश की भाषा] घास खाने और पागुर करनेवाला एक प्रकार का जंतु जो ऊँट की तरह होता है। यह दक्षिणी अमेरिका में पाया जाता है। इसका थूक विषैला होता है, इसे पानी की आवश्यकता नहीं होती। वि० [स्त्री० लामी]=लंबा। (यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
लामी  : स्त्री० [देश] राजपूताने का एक प्रकार का फल जो तरकारी बनाने के काम आता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
लामे  : अव्य० [हिं० लाम=दूर] १. कुछ दूरी पर। २. एक ओर। हटकर। जैसे—लामे रखना। (पूरब)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ
 

A PHP Error was encountered

Severity: Notice

Message: Undefined index: mxx

Filename: partials/footer.php

Line Number: 7

hellothai