लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

लाज  : पुं० [सं०√लाज् (भर्त्सना)+अच्] १. खस। उशीर। २. पानी में भिगोया हुआ चावल। ३. धान का लावा। खील। स्त्री० [सं० लज्जा] १. लाज। शरम। हया। पद—लाज के जहाज=अत्यन्त लज्जाशील। उदाहरण—बिना ही अनीति रीति लाज के जहाज के।—भूषण। मुहावरा—लाजो मारना=लज्जा के मारे सिर न उठा सकना। २. प्रतिष्ठा। मान-सम्मान। मुहावरा—लाज रखना=प्रतिष्ठा बचाना। अप्रतिष्ठित न होने देना। लाज बचाना रखना या सम्हालना=लज्जित या तिरस्कृत होने से बचाना। (किसी की) लाज होना=किसी की प्रतिष्ठा, रक्षा आदि का भार अपने ऊपर लेना। स्त्री० [सं० रज्जु] १. रस्सी। २. कूएँ से पानी खींचने का रस्सा। (यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
लाज-पेया  : स्त्री० [सं०] खोई या लावे की माँड़। खील का माँड़।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
लाज-भक्त  : पुं० [सं० ष० त०] लाज पेया जो पथ्य रूप में रोगी को दिया जाय।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
लाज-शक्तु  : पुं० [सं० ष० त०] खोई या लावे का सत्तू।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
लाज-होम  : पुं० [सं० तृ०त०] प्राचीन काल का एक प्रकार का होम, जिसमें खोई या धान का लावा आहुति में दिया जाता था।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
लाजक  : पुं० [सं० लाज+कन्] धान का लावा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
लाजना  : अ० [हिं० लाज+ना (प्रत्यय)] लज्जित होना। शरमाना। स० किसी को लज्जित या शरमिन्दा करना। लजाना। (यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
लाजवंत  : वि० [हिं० लाज+वंत (प्रत्यय)] [स्त्री० लाजवन्ती] लज्जाशील। हयादार।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
लाजवंती  : स्त्री० [हिं० लजालू] १. लज्जाशील स्त्री। २. लजालू नाम का पौधा। छुई-मुई।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
लाजवर्द  : पुं० [सं० राजवर्त्तक से फा०] [वि० लाजवर्दी] १. प्रायः जंगाली या हलके नीचे रंग का एक प्रसिद्ध बहुमूल्य पत्थर या रत्न जिसके तल पर सुनहली चित्तियाँ होती हैं, रावटी। २. विलायती नील जो गंधक के मेल से बनता और बहुत बढ़िया तथा गहरा होता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
लाजवर्दी  : वि० [फा०] लाजवर्द के रंग का। गहरा नीला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
लाजा  : स्त्री० [सं० लाज+टाप्] १. चावल। २. भूने हुए धान की खील। लावा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
लाजिम  : वि० [अं० लाजिम] आवश्यक और उचित। कर्त्तव्य के विचार के अपरिहार्य।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
लाजिमी  : वि० =लाजिम।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ
 

A PHP Error was encountered

Severity: Notice

Message: Undefined index: mxx

Filename: partials/footer.php

Line Number: 7

hellothai