लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

रूपा  : पुं० [सं० रूप] १. चाँदी। २. ऐसी घटिया चाँदी जिसमें कुछ खोट या मिलावट हो। ३. सफेद रंग का बैल जो परिश्रमी माना जाता है। ४. सफेद रंग का घोड़ा। नुकरा। स्त्री० [सं०] रूपवती स्त्री। सुन्दरी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रूपांकक  : पुं० [सं० रूप-अंकक, ष० त०] किसी चीज का निर्माण करने से पहले उसकी आकृति, रचना प्रकार आदि को रेखाओं नक्शों आदि द्वारा दरशानेवाला व्यक्ति। अभिकल्पक। (डिजाइनर)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रूपांकन  : पुं० [सं० रूप-अंकन] रेखाओं, नक्शों आदि के द्वारा किसी चीज का रूप रंग तथा आकार-प्रकार दरशाने की क्रिया या भाव। अभिकल्पन (डिजाइनिंग)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रूपाजीवा  : स्त्री० [सं० रूप-आ√जीव् (जीना)+अच्+टाप्] वेश्या। रंडी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रूपांतर  : पुं० [सं० रूप-अंतर, ष० त०] १. रूप का बदलना। दूसरे रूप की प्राप्ति। रूपांतरण। २. प्राप्त होनेवाला दूसरा रूप।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रूपांतरण  : पुं० [सं० रूप-अंतरण] दूसरे रूप में आना या लाया जाना। रूप बदलना या बदला जाना। (ट्रान्सफारमेशन)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रूपाधिबोध  : पुं० [सं० रूप-अधिबोध, ष० त०] १. जिसके रूप का ज्ञान इंद्रियों से प्राप्त होता है। दृश्य या अदृश्य पदार्थ। २. उक्त पदार्थ का इंद्रियों से होनेवाला ज्ञान।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रूपाध्यक्ष  : पुं० [सं० रुप-अध्ययन, ष० त०] १. टकसाल का प्रधान अफसर। २. कोषाध्यक्ष।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रूपामक्खी  : स्त्री० [हिं० रूपा=चाँदी+मक्खी] एक प्रकार का खनिज पदार्थ जिसकी गणना हमारे यहाँ उप-धातुओं में की गई है, वैद्यक में इसका व्यवहार प्रायः चाँदी के अभाव में किया जाता है क्योंकि इसमें चाँदी का कुछ अंश और गुण पाया जाता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रूपायन  : पुं० [सं०] [भू० कृ०रूपायित] १. किसी वस्तु का रूप या ढाँचा। प्रस्तुत करना। २. किसी बात या विचार को कार्यरूप में परिणित करना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रूपायित  : भू० कृ० [सं०] जिसने कोई रूप प्राप्त किया हो या जिसे कोई रूप दिया गया हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रूपावचर  : पुं० [सं०] १. एक प्रकार का देवता (बौद्ध) २. चिन्ता की वह अवस्था जिसमें उसे रूप-जगत् अर्थात् दृश्य पदार्थों का ज्ञान होता है। ३. इस प्रकार प्राप्त होनेवाला ज्ञान। ४. योग में ध्यान की एक भूमि जिसके प्रथम आदि चार भेद कहे गये हैं।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रूपाश्रय  : वि० [सं० रूप-आश्रय, ष० त०] रूपवान्। सुन्दर।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रूपास्त्र  : पुं० [सं० रूप-अस्त्र, ब० स०] कामदेव।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ
 

A PHP Error was encountered

Severity: Notice

Message: Undefined index: mxx

Filename: partials/footer.php

Line Number: 7

hellothai