लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

रुख  : पुं० [फा०] १. कपोल। गाल। २. चेहरा या मुँह जो प्रायः मनोभावों का सूचक होता है। मुहावरा—रूख मिलना
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रुख-चढ़वा  : पुं० [हिं० रूख+चढ़ना] १. शाखा मृग बंदर। २. भूत या प्रेत जिसका निवास प्रायः वृक्षों पर माना जाता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रुखदार  : वि० [रुखदार] (बाजार भाव) जिसमें नित्य तेजी-मंदी आती रहती हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रुखना  : अ०=रूठना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रुखसत  : स्त्री० [अं० रुख्सत] १. कहीं से चलने के समय विदा होने की क्रिया या भाव। २. नौकरी, सेवा आदि से मिलनेवाली अल्पकालीन छुट्टी। अवकाश। ३. अनुज्ञा। अनुमति। परवानगी। (क्व०) ४. उर्दू काव्य में दुल्हे के घर जाना। क्रि० प्र०—देना।—पाना।—मिलना।—लेना। वि० जो कहीं से विदा होकर चल पड़ा हो। जिसने प्रस्थान किया हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रुखसताना  : पुं० [फा० रुख्स्तानः०] रुख्सत अर्थात् विदाई के समय दिया अथवा बाँटा जानेवाला धन।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रुखसती  : वि० [अं० रुखसत+ई (प्रत्यय)] १. रुखसत सम्बन्धी। रुखसत का। २. जिसे रुखसत या छुट्टी मिली हो। स्त्री० १. रुखसत। विदाई। २. मैके से विवाहित कन्या के घर जाने की क्रिया या भाव। ३. उक्त विदाई के समय कन्या या दामाद को मिलनेवाला धन।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रुखसार  : पुं० [फा० रुखसार] कपोल। गाल।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रुखा  : वि० [फा० रुख] [स्त्री० रुखी] रुख या पार्श्व वाला। (यौ० के अंत में) जैसे—दोरुखा, चौरुखा आदि।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रुखाई  : स्त्री० [हिं० रुखा+आई (प्रत्यय)] १. रूखे होने की अवस्था, धर्म या भाव। रूखापन। रुखावट। २. खुश्की। शुष्टकता। ३. व्यवहार आदि की कठोरता और नीरसता। बेमुरौवती।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रुखान  : स्त्री०=रुखानी।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रुखानल  : पुं० [सं० रोषानल] क्रोधाग्नि। (डि०)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रुखाना  : अ० [हिं० रुखा+आना (प्रत्यय)] १. रुखा होना। चिकना न रह जाना। २. नीरस या फीका करना। अ० [फा० रुख] किसी ओर रुख होना। स०किसी ओर रुख करना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रुखानी  : स्त्री० [सं० रोक=छेद+खनिज खोदने की चीज] १. बढ़इयों की लकड़ी छीलने का एक छोटा उपकरण। २. संगतराशों की टाँकी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रुखावट  : स्त्री०=रुखाई।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रुखावट  : स्त्री०=रुखावट (रुखाई)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रुखिता  : स्त्री० [सं० रुषिता] वह नायिका जो रोष या क्रोध कर रही हो। रूठी हुई मानवती नायिका।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रुखिया  : स्त्री० [हिं० रुख+इया (प्रत्यय)] पेड़ों की छाया से युक्त भूमि। वि० छायाकार।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रुखुरी  : स्त्री० [हिं० रूखा] भूना हुआ चना आदि। चबैना। (पूरब)। स्त्री० [हिं० रुख] बहुत छोटा पौधा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रुखौहाँ  : वि० [हिं० रुखा+औहाँ (प्रत्यय)] [स्त्री० रुखौही] जिसमें रूखापन हो। जैसे—रुखौहें नैन।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ
 

A PHP Error was encountered

Severity: Notice

Message: Undefined index: mxx

Filename: partials/footer.php

Line Number: 7

hellothai