लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

रमा  : स्त्री० [सं०√रम्+णिच्+अच्+टाप्] लक्ष्मी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रमा-कांत  : पुं० [ष० त०] विष्णु।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रमा-नरेश  : पुं० [हिं० रमा+नरेश=पति] विष्णु। (यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रमा-निवास  : पुं० [हिं० रमा+निवास] लक्ष्मीपति विष्णु।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रमा-रमण  : पुं० [ष० त०] विष्णु।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रमा-वीज  : पुं० [ष० त०] एक प्रकार का तांत्रिक मंत्र जिसे लक्ष्मीबीज भी कहते हैं।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रमा-वेष्ट  : पुं० [ष० त०] श्रीवास चंदन जिससे तारपीन नामक तेल निकलता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रमाधव  : पुं० [ष० त०] विष्णु।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रमाना  : स० [हिं० रमना का स० रूप] १. रमण करना। २. अनुरंजित करना। अनुरक्त बनाना। मोहित करना। लुभाना। ३. अनुरक्त करके अपने अनुकूल बनाना। ४. अनुरक्त करके अपने पास रोक रखना। ५. किसी के साथ जोड़ना या लगाना। संयुक्त करना। जैसे—किसी काम में मन रमाना। ६. किसी काम या बात का अनुष्ठान आरंभ करना। जैसे—रास रमाना=रास की व्यवस्था करना। ७. अपने अंग या शरीर में पोतना या लगाना जैसे—शरीर में भभूत रमाना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रमाली  : पुं० [फा० रूमाली] एक तह का बढ़िया पतला चावल।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रमास  : पुं० =रवाँस (फली और दाने)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ
 

A PHP Error was encountered

Severity: Notice

Message: Undefined index: mxx

Filename: partials/footer.php

Line Number: 7

hellothai