लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

रफ  : पुं० [अ० रफ़] मचान। वि० [अं०] १. (कागज, कपड़ा आदि) जिसमें चिकनापन न हो। खुरदुरा। २. (विवरण लेख आदि) जो अभी ऐसे रूप में हो कि ठीक तथा साफ किया जाने अर्थात् पुनः लिखा जाने को हो। नमूने के रूप में तैयार किया हुआ।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रफ़त  : स्त्री० [फा०] चलना या जाना जैसे—आमद रफ्त=आना-जाना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रफता  : वि० [अ० रफतः] १. गया या बीता हुआ। गत। २. मृत।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रफता-रफता  : अव्य० [अ० रफ़तः रफ़तः] शनैःशनै। धीरे-धीरे।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रफते-रफते  : अव्य, =रफ्ता-रफ्ता।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रफल  : स्त्री० [अ० राइफल] विलायती ढंग को एक प्रकार की बंदूक। राइफल। पुं० [अं० रैपर] एक तरह की ऊनी मोटी चादर।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रफा  : वि० [अ० रफस] १. दूर किया या हटाया हुआ। २. मिटाया हुआ। ३. समाप्त या पूरा किया हुआ। ४. निवारित या शांत किया हुआ। पद—रफा-दफा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रफाह  : स्त्री० [अं० रिफ्ह] १. आराम। २. भलाई। हित।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रफीअ  : वि० [अ० रफीअ] १. ऊँचा। बुलंद। २. उत्तम। श्रेष्ठ।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रफीक  : पुं० [अं० रफीक] १. साथी। संगी। २. सहायक। मददगार। ३. मित्र। वि० प्रायः सदा साथ रहनेवाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रफीदा  : पुं० [अ० रफादः] १. वह गद्दी जिसके ऊपर जीन कसी जाती है। २. कपड़े की वह गद्दी जिसे हाथ में लगाकर नानबाई तंदूर में रोटी चिपकाते हैं। काबुक। ३. एक प्रकार की गोलाकार पगड़ी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रफू  : पुं० [फा० रफू] १. एक प्रकार की सिलाई जिसमें बीच से कुछ कटा या फटा हुआ कपड़ा इस प्रकार बीच में सूत भरकर मिलाया जाता है कि साधारणतः जोड़ नहीं दिखाई पड़ता। २. असंगत या असंबद्ध बातों की संगति बैठाने की क्रिया। मुहावरा—(बात) रफू करना=कही हुई दो असंबद्ध या असंगत बातों में सामंजस्य स्थापित करना। बात बनाना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रफू-चक्कर  : वि० [अ० रफू+हिं० चक्कर] जो धीरे से तथा बिना आहट दिये कहीं चला गया हो। चंपत। गायब। (व्यक्तियों के लिए प्रयुक्त) क्रि० प्र० बनना।—होना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रफूगर  : पुं० [फा० रफूगर] [भाव० रफूगरी] वह कारीगर जो कपड़ों में रफू करने या बनाने का काम करता हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रफूगरी  : स्त्री० [फा] रफूगर का काम पेशा या भाव।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रफ्तनी  : वि० [फा० ] जो जानेवाला हो। स्त्री० १. जाने की क्रिया या भाव। २. माल का कहीं बाहर भेजा जाना। निकासी। निर्यात।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रफ्ता-रफ्ता  : अव्य० =रफता-रफता।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रफ्तार  : स्त्री० [फा०] १. गति। चाल। २. चलने-दौड़ने के समय और पार की जानेवाली दूरी के हिसाब से आनुपातिक गति। जैसे—मोटर ५0 मील घंटे की रफ्तार से चलती है। ३. प्रगति। ४. दशा। हालत।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रफ्तार-गुफ्तार  : स्त्री० [फा०] उठते-बैठते चलने-फिरने और बात-चीत करने का ढंग या भाव। चाल-चलन। तौर-तरीका।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ
 

A PHP Error was encountered

Severity: Notice

Message: Undefined index: mxx

Filename: partials/footer.php

Line Number: 7

hellothai