लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

मोती  : पुं० [सं० मौक्तिक, प्रा० मोतिअ] १. समुद्री सीपी में से निकलनेवाला एक बहुमूल्य रत्न। मुक्ता। मुहावरा—मोती गरजना=आघात लगने से मोती का चटकना या उसके तल का कुछ फट जाना। मोती ढलकाना=आँसू गिराना। रोना। मोटी पिरोना= (क) बहुत ही सुन्दर या प्रिय भाषण करना। (ख) बहुत ही सुन्दर और स्पष्ट अक्षर लिखना। (ग) बहुत ही बारीक और सुन्दर काम करना। (घ) आँसू ढलकाना। रोना। (व्यंग्य और हास्य) मोती बींधना= (क) मोती को पिरोये जाने के योग्य बनाने के लिए उसके बीच में छेद करना। (ख) अक्षत-योनि या कुमारी के साथ संभोग करना। (बाजारू)। मोती रोलना=थोड़े परिश्रम में या यों ही बहुत अधिक धन कमा या जमा कर लेना। (किसी का) मोतियों से मुँह भरना=किसी पर प्रसन्न होने पर उसे माला-माल कर देना। २. कसेरों का एक तरह का उपकरण। रहस्य संप्रदाय में, मन। स्त्री कान में पहनने की ऐसी बाली जिसमें मोती पिरोये हुए हों।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मोती-चूर  : पुं० [हिं० मोती+चूर] १. बेसन की बनी हुई बहुत छोटी-मीठी बुँदिया (पकवान) जो शीरे में पागकर लड्डू बनाने के काम आती है। जैसे—मोतीचूर का लड्डू। २. अगहन में होनेवाला एक तरह का धान। ३. कुश्ती का एक दाँव।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मोती-ज्वर  : पुं० [हिं० मोती+सं० ज्वर] १. चेचक निकलने के पहले आनेवाला ज्वर। २. वह ज्वर जिसमें शरीर में छोटे-छोटे दाने भी निकल आते हैं।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मोती-झरा  : पुं० =मोती-झिरा। (यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मोती-झिरा  : पुं० [हिं० मोती+झिरा ?] छोटी शीतला या मोतिया। माता का रोग। मंथर ज्वर। मोती माता।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मोती-बेल  : स्त्री० [हिं० मोतिया+बेल] मोतिया पौधे का एक भेद जो लता के रूप में होता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मोती-भात  : पुं० [हिं० मोती+भात] एक विशेष प्रकार का मीठा भात।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मोती-महावर  : पुं० [हिं, ०] चित्र-कला में, किसी सुन्दरी का चित्र अंकित कर लेने पर उसके हाथ-पैरों में महावर का-सा लाल रंग लगाने और उसके अंगों में अलंकार अंकित करने की क्रिया।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मोती-माता  : स्त्री०=मोती-झिरा (रोग)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मोती-लड्डू  : पुं० [हिं० मोती+लड्डू] मीठी बुंदिया का बँधा हुआ लड्डू। दे० ‘मोती चूर’।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मोती-सिरी  : स्त्री० [हिं० मोती+सं० श्री] मोतियों की कंठी या माला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मोतीहर  : पुं० =मुक्ताफल मोती।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ
 

A PHP Error was encountered

Severity: Notice

Message: Undefined index: mxx

Filename: partials/footer.php

Line Number: 7

hellothai