लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

मार्क  : पुं० [अ०] १. चिन्ह। छाप। २. मारका। ३. लक्षण।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मार्कंड  : पुं० =मार्कंडेय।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मार्कंडेय  : पुं० [सं० मृकंड+ढक्-एय] मृकंड ऋषि के पुत्र एक प्राचीन मुनि जिन्होंने अपने तपोबल से अमरत्व प्राप्त किया था। इनके नाम पर एक पुराण भी प्रचलित है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मार्का  : पुं० =मारका (चिन्ह)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मार्केट  : पुं० [अं०] बाजार। हाट।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मार्क्विस  : पुं० [अ०] इंग्लैड के सुछ सामंतो की परम्पराहत एक उपाधि।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मार्क्स  : पुं० एक प्रसिद्ध जर्मन क्रान्तिकारी समाजवादी नेता जिसने दर्शन, राजनीति आदि के कई प्रसिद्ध ग्रन्थ लिखे हैं, और जिसके नाम पर मार्क्सवाद (देखें) नाम का मत या वाद आजकल विशेष प्रचलित हैं। इसका पूरा नाम हैनरिच मार्क्स था (सन् १८१८-१८८३ ई०)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मार्क्सवाद  : पुं० [जर्मन मार्क्स (नाम)+सं० वाद] जर्मन समाजवादी कार्ल मार्क्स (देखें) का यह सिद्धान्त कि सारी सम्पत्ति श्रम से ही उत्पन्न होती या बनती है, अतः उससे प्राप्त होनेवाला धन श्रमिकों को ही मिलना चाहिए। इसमें पूँजीवादी अर्थ-व्यवस्था का तिरस्कार किया गया है। विशेष—मार्क्स का मत है कि श्रमिको को पूँजीपतियों के साथ संघर्ष करते रहना चाहिए और इस प्रकार पूँजीवादी अर्थ-व्यवस्था का पूरी तरह से नाश करना चाहिए।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मार्क्सवादी  : वि० [हिं० मार्क्सवाद] मार्क्सवाद-सम्बन्धी। मार्क्सवाद का। जैसे—मार्क्सवादी दृष्टिकोण। पुं० वह जो मार्क्सवाद के सिद्धान्तों का अनुयायी हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ
 

A PHP Error was encountered

Severity: Notice

Message: Undefined index: mxx

Filename: partials/footer.php

Line Number: 7

hellothai