लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

माधव  : वि० [सं० मधु+अण्] १. मधु संबंधी। २. मधु ऋतु सम्बन्धी। ३. मधु राक्षस का (वंशज)। पुं० [सं० ष० त०] १. कृष्ण। २. वैशाख मास। ३. बसंत ऋतु। ४. महुआ। ५. काला उड़द। ६. एक प्रकार का वृत्त जिसके प्रत्येक चरण में ८ जगण होते हैं। ७. एक प्रकार का राग जो भैरव राग के आठ पुत्रों में से एक माना गया है ८. एक प्रकार का संकर राग जो मल्लाह, बिलावल और नट-नारायण के योग से बना है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
माधवक  : पुं० [सं० माधव+वुञ्-अक] महुए की शराब।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
माधविका  : स्त्री० [माधवी+कन्+टाप्, ह्रस्व] माधवी लता।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
माधवी  : स्त्री० [सं० माधव+ङीप्] १. एक तरह का प्राचीन पेय पदार्थ जो मधु से बनाया जाता था। २. एक प्रसिद्ध लता जिसमें सुगंधित फूल लगते हैं। ३. उक्त लता के फूल। ४. संगीत में, ओडव जाति की एक रागिनी जिसमें गांधार और धैवत वर्जित है। ५. वाम नामक सवैया छन्द का एक भेद। ६. तुलसी। ७. दुर्गा। ८. कुटनी। दूती। ९. शहद की चीनी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
माधवी-लता  : स्त्री० [सं० मध्य० स०] माधवी नामक सुगंधित फूलों की लता।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
माधवोद्भव  : पुं० [सं० माधव-उद्भव, ब० स०] खिरनी का पेड़।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ
 

A PHP Error was encountered

Severity: Notice

Message: Undefined index: mxx

Filename: partials/footer.php

Line Number: 7

hellothai