लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

बिसा  : पुं०=बिस्वा। (यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बिसाख  : पुं०=वैशाख। स्त्री०=विशाखा (नक्षत्र)। (यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बिसात  : स्त्री० [अ०] १. वह कपड़ा या चटाई जिस पर छोटे दूकान दार बिक्री की चीजें फैलाकर रखते हैं। २. वह कपड़ा, कागज आदि जिस पर चौपट, शतरंज आदि खेलने और गोटियों, मोहरें आदि रखने के लिए खाने बने होते हैं। ३. धन-संपत्ति आदि के विचार से होनेवाला सामर्थ्य। औकात। बिना। हैसियत। ४. पास में होनेवाला धन। जमा पूँजी। ५. शारीरिक शक्ति, योग्यता आदि के विचार से होनेवाला सामर्थ्य। ६. कुछ ग्रहण या धारण करने के विचार से होनेवाला सामर्थ्य। समाई।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बिसात-खाना  : पुं० [अ० बिसातखानाः] १. बिसाती की दुकान। २. बिसाती की दुकान पर बिकनेवाला सामानों का समूह।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बिसातबाना  : पुं० [हिं० ] वे सब सामान जो बिसातियों की दूकानों पर मिलते हैं।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बिसाती  : पुं० [अ०] १. वह जो बिसात पर सामान फैलाकर बेचता हो। २. सूई, तागा, बटन, साबुन, तेल आदि फुटकर सामान बेचने वाला दूकानदार।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बिसाना  : अ० [सं० वश] वश चलना। काबू या जोर चलना। अ० [सं० विष=बिस+ना (प्रत्यय)] विष का प्रभाव करना। जहर का असर करना। जहरीला होना। स० विष से युक्त या जहरीला करना। स०=बिसाहना (मोल लेना)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बिसायँध  : वि० [सं० वसा=मज्जा, चरबी+गंध] सड़ी मछली या मांस की-सी गंधवाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बिसारद  : पुं०=विशारद। (यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बिसारना  : स० [हिं० बिसरना] स्मरण न ऱखना। ध्यान में नरखना। विस्मृत करना। भुलाना। संयो० क्रि०—देना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बिसारा  : वि० [सं० विषालु] [स्त्री० बिसारी] विष भरा। विषाक्त। जहरीला। पुं०=बिसायँध।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बिसास  : पुं० १.=विश्वास। २.=दे० ‘विश्वासघात’। (यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बिसासी  : वि० [सं० अविश्वसिन्] [स्त्री० विसासिन, बिसासिनी] १. जिस पर विश्वास न किया जा सके। २. कपटी। धोखेबाज। पुं० [सं० विश्व+आशिन्] विश्व का भक्षक, अर्थात् काल।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बिसाह  : पुं० [सं० व्यवसाय] बिसाहने की क्रिया या भाव। विश्वास (पश्चिम)। (यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बिसाहन  : पुं० [हिं० बिसाहना] मोल लेने की वस्तु। काम की वह चीज जो खरीदी जाय। सौदा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बिसाहना  : स० [हिं० बिसाह] १. दाम देकर कोई वस्तु लेना। क्रय करना। २. जान-बूझकर अपने पीछे या साथ लगाना। जैसे—किसी से पैर बिसाहना। पुं० १. बिसाहने की क्रिया या भाव। २. मोल लेना। खरीदना। उदाहरण—पूरा किया बिसाहना बहुरि न आवै हद।—कबीर।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बिसाहनी  : स्त्री० [हिं० बिसाहना] १. क्रय-विक्रय का काम। व्यापार। २. मोल ली जाने वाली चीजें।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बिसाहा  : पुं० [हिं० बिसाहना] वह वस्तु जो मोल ली जाय। सौदा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ
 

A PHP Error was encountered

Severity: Notice

Message: Undefined index: mxx

Filename: partials/footer.php

Line Number: 7

hellothai