लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

बहाल  : वि० [फा०] १. जो फिर उसी हाल (दशा या हालत) में आया हो जिसमें वह पहले थे। फिर से अपनी पूर्व दशा या स्थिति में आया हुआ। जैसे—(क) जो कर्मचारी हड़ताल करने के लिए मुअत्तल हुए थे, वे फिर बहाल कर दिये गये, अर्थात् अपने पूर्व पद पर ले लिये गये। (ख) उच्च न्यायालय ने अपील खारिज करके, छोटी अदालत में फैसला बहाल रखा; अर्थात् उसे ज्यों का त्यों उसी रूप में रहने दिया। ७. (व्यक्ति) शारीरिक दृष्टि से भला-चंगा। स्वस्थ। ३. (मन) प्रफुल्लित और प्रसन्न। जैसे—ताजी हवा में रहने से तबीयत बहाल रहती है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बहाली  : स्त्री० [फा०] १. बहाल करने या होने की अवस्था, क्रिया या भाव। २. किसी को फिर से उसी हाल (दशा या हालत) में लाना जिसमें वह पहले रहा हो। ३. अपने पद से अस्थायी रूप से हटाये हुए व्यक्ति को फिर से उस पद पर नियुक्त करने की क्रिया या भाव। ४. आरोग्य। तंदुरस्ती। ५. प्रसन्नता। स्त्री० [हिं० बहलाना] १. किसी को बहलाने अर्थात् धोखे में रखने की क्रिया या भाव। २. धोखा देनेवाली बात। झाँसा-पट्टी। दम-बुत्ता। ३. बहाना। क्रि० प्र०—देना।—बताना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ
 

A PHP Error was encountered

Severity: Notice

Message: Undefined index: mxx

Filename: partials/footer.php

Line Number: 7

hellothai