लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

बल्ल  : पुं०=बल्ल।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बल्लकी  : स्त्री०=वल्लकी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बल्लभ  : पुं०=वल्लभ।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बल्लम  : पुं० [सं० बल, हिं० बल्ला] १. मोटा छड़। २. लकड़ी का बड़ा और मोटा डंडा। बल्ला। ३. डंडा। सोंटा। ४. वह सुनहला या रूपहला डंडा जिसे प्रतिहारी या चोबदार राजाओं या बड़े आदमियों के आगे-आगे शभा के लिए लेकर चलते थे और जो अब भी बरातों आदि के साथ लेकर चलते हैं। पद—आसा-बल्लभ। ५. बरछा। भाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बल्लम-नोक  : वि० [हिं०] १. जिसकी नोक या अगला सिरा बल्लम के फल की तरह नुकीला हो। २. बहुत ही चुभनेवाला, तीखा या पैना जैसे—तुमने भी खूब बल्लम नोक सवाल किया।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बल्लम-बरदार  : पुं० [हिं० बल्लम+फा० बर्दार] वह नौकर जो राजाओं की सवारी या बरात के साथ हाथ में बल्लम लेकर चलता हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बल्लमटर  : पुं० [अं० वालंटियर के अनुकरम पर हिं० बल्लम से०] १. स्वेच्छापूर्वक सेना में भरती होनेवाला सैनिक। २. दे० स्वंयसेवक।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बल्लरी  : स्त्री०=वल्लरी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बल्लव  : पुं० [सं०√बल्ल (छिपना)+घञ्, बल्ल√वा (गमन)+क] [स्त्री० बल्लवी] १. चरवाहा। २. भीम का उस समय का कृत्रिम नाम जब वह राजा विराट के यहाँ रसोइया था। ३. उक्त के आधार पर रसोइया।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बल्ला  : पुं० [सं० बल्ल=लट्ठा या डंडा] [स्त्री० अल्पा० बल्ली] १. लम्बी, सीधी और मोटी लकड़ी या लट्ठा जिसका उपयोग छतें आदि पाटने और मकान बनाने के समय पाइट आदि बाँधने के लिए होता है। २. मोटा डंडा। ३. नाव खेने का डंडा या बाँस। ४. गेंद के खेल में छोटे डंडे के आकार का काठ का वह चपटा टुकड़ा जिससे गेंद पर आघात करते हैं। (बैट)। पद—गेंदबल्ला। पुं० [सं० वलय] गोबर की सुखाई हुई गोल टिकिया जो होली जलने के समय उसमें डाली जाती है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बल्लारी  : स्त्री० [देश०] सम्पूर्ण जाति की एक रागिनी जिसमें केवल कोमल गांधार लगता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बल्लि  : स्त्री०=बल्ली (लता)। (यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बल्ली  : स्त्री० [हिं० बल्ला] १. लकड़ी का लम्बा छोटा टुकड़ा। छोटा बल्ला। २. नाव खेने का बाँस। स्त्री०=वल्ली। (लता)। (यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ
 

A PHP Error was encountered

Severity: Notice

Message: Undefined index: mxx

Filename: partials/footer.php

Line Number: 7

hellothai