लोगों की राय
शब्द का अर्थ खोजें
शब्द का अर्थ
|
बरफ :
|
स्त्री० [फा० बर्फ] १. हवा में मिली हुई भाप के अत्यन्त सूक्ष्म अणुओं की तह जो वातावरण की ठंढक के कारण आकाश में बनती और बारी होने के कारण जमीन पर गिरती है पाला। हिम। तुषार। क्रि० प्र०—गलना।—गलाना।—जमना।—जमाना। ४. उक्त प्रकार से जमाया हुआ दूध, फलों का रस या ऐसी ही और कोई चीज। जैसे—मलाई की बरफ। वि० जो बरफ के समान ठंढा हो जैसे—सरदी से हाथ बरफ हो गये। |
|
समानार्थी शब्द-
उपलब्ध नहीं |
बरफानी :
|
वि० [फा० बर्फानी] बर्फ से ढका हुआ या युक्त। जैसे—बरफानी तूफान। बरफानी पहाड़। |
|
समानार्थी शब्द-
उपलब्ध नहीं |
बरफिस्तान :
|
पुं० [फा० बर्फिस्तान] वह स्थान जहाँ चारों ओर बरफ ही बरफ हो। |
|
समानार्थी शब्द-
उपलब्ध नहीं |
बरफी :
|
स्त्री० [फा० बर्फी] १. खोए आदि की बनी हुई एक प्रकार की मिठाई जो चौकोर टुकड़ों के रूप में कटी हुई होती है और जिसका कभी-कभी खोए के साथ और चीजें भी मिली रहती है। जैसे—पिस्ते या बादम की बरफी। २. बुनाई, सिलाई आदि में चौकोर बनाये हुए खंड या खाने। क्रि० प्र०—काटना। |
|
समानार्थी शब्द-
उपलब्ध नहीं |
बरफी-संदेस :
|
पुं० [फा० बरफी+बं० संदेश] एक प्रकार की बंगाली मिठाई। |
|
समानार्थी शब्द-
उपलब्ध नहीं |
बरफीदार :
|
वि० [फा० बरफी+फा० दार (प्रत्यय)] जिसमें बरफी की तरह चौकोर खाने बने हों। जैसे—रुईदार अंग में होनेवाली बरफीदार सिलाई। |
|
समानार्थी शब्द-
उपलब्ध नहीं |
बरफीला :
|
वि० [फा० बर्फ़ से] [स्त्री० बरफीली] १. जिसमें या जिसके साथ बरफ भी हो। २. जो बरफ के योग से या बरफ की तरह ठंढा हो। जैसे—बरफीली हवा। |
|
समानार्थी शब्द-
उपलब्ध नहीं |
बरफीला-तूफान :
|
पुं० [हिं०+अ०] वह तूफान या बहु तेज हवा जिसमें प्रायः बरफ के बहुत छोटे-छोटे कण भी मिले रहते हैं। हिम झंझावात। (ब्लिजार्ड)। विशेष—ऐसे तूफान अधिकतर ध्रुवीय प्रदेशों और बरफ से ढके हुए पहाड़ों की चोटियों पर चलते हैं जिनके कारण आस-पास के प्रदेशों में सरदी बहुत बढ़ जाती है। इनकी गति प्रति घण्टे ५0-६0 मील होती है और इनमें पड़ने पर किसी को कुछ भी दिखायी नहीं देता। |
|
समानार्थी शब्द-
उपलब्ध नहीं |
|
|
|
|
A PHP Error was encountered
Severity: Notice
Message: Undefined index: mxx
Filename: partials/footer.php
Line Number: 7
hellothai