लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

बत्ती  : स्त्री० [सं० वर्ति, प्रा० बत्ति] १. प्रकाश के निर्मित जलाया जानेवाला सूत, रूई, कपड़े आदि का बटा हुआ लम्बोतरा लच्छा जो तेल आदि से भरे हुए दीए में रखा जाता है। मुहावरा—बत्ती चढ़ाना=शमादान में मोमबत्ती लगाना। (बत्ती जलाना=अँधेरा होने पर प्रकाश के लिए दीपक जलाना। (किसी चीज में) बत्ती लगाना-पूरी तरह से नष्ट-भ्रष्ट करना। जैसे—वह लाखों रुपए की सम्पत्ति में बत्ती लगाकर कंगाल हो गया। ३. दीपक। चिराग। ४. रोशनी प्रकाश। मुहावरा—बत्ती दिखाना=प्रकाश दिखाना। ५. लपेटा हुआ चीथड़ा जो किसी वस्तु में आगे लगाने के काम में लाया जाय। फलीता। पलीता। ६. बत्ती के आकार-प्रकार की कोई गोलाका लम्बी चीज। जैसे—घाव में भरने की बत्ती लाह की बत्ती। ७. छाजन में लगाने का फूस आदि का पूला। ८. कपड़े की वह लम्बी धज्जी जो घाव में मवाद साफ करने के लिए भरते हैं। ९. सौंफ आदि पर गंध-द्रव्य का ज्वलनशील पदार्थ लपेटकर बनायी जानेवाली बत्ती जो पूजन यादि के समय जलायी जाती है। जैसे—अगरबत्ती, धूपबत्ती, मोमबत्ती। १॰. पगड़ी या चीरे का ऐंठा या बटा हुआ कपड़ा। ११. कपड़े के किनारे का वह भाग जो सीने के लिए मरोड़कर बत्ती के रूप में लाया जाता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बत्तीस  : वि० [सं० द्वाविंशत, प्रा० बत्तीसा] गिनती या संख्या में जो तीस से दो अधिक हो। पुं० उक्त की सूचक संख्या जो इस प्रकार (३२) लिखी जाती है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बत्तीसा  : पुं०=बतीसी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बत्तीसी  : स्त्री० [हिं० बत्तीस] १. एक ही तरह की बत्तीस चीजों का समूह। २. मनुष्य के मुँह से ३२ दाँतों का समूह। मुहावरा—बत्तीसी खिलना=मुँह पर स्पष्ट रूप से हँसी दिखायी देना। (किसी की) बत्तीसी झाड़ना=इतना मारना कि सब दाँत टूट जाएँ। बत्तीसी दिखाना=निर्लज्जतापूर्वक हँसना। बत्तीसी बजना=सरदी के कारण दाँतों का काँपकर कटकट शब्द करना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ
 

A PHP Error was encountered

Severity: Notice

Message: Undefined index: mxx

Filename: partials/footer.php

Line Number: 7

hellothai