लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

बट्टा  : पुं० [सं० बटक, हिं० बटा-गोला] [स्त्री० अल्पा० बट्टी, पटिया] १. पत्थर का वह गोला टुकड़ा जो सिल पर कोई चीज कूटने या पीसने के काम आता है। कूटने या पीसने का पत्थर। लोढ़ा। २. पत्थर आदि का कोई गोल-मटोल टुकड़ा। बट्टा। ३. छोटा गोल डिब्बा। जैसे—गहने या पान के बीड़े रखने का बट्टा। ४. छोटा गोलाकार दर्पण। ५. वह कटोरा या प्याला जिसे औंधा रखकर बाजीगर उसमें किसी वस्तु का आना या निकल जाना दिखलाते हैं। पद—बट्टेबाज। (देखें)। ६. एक प्रकार की उबाली हुई सुपारी। पुं० [सं० वर्ति, प्रा० बाट्ट-बनिये का व्यवसाय] १. किसी चीज के पूरे दाम मे होनेवाली वह कमी जो उस चीज मे कोई खोट, त्रुटि दोष या मिलावट होने के कारण की जाती है। पद—बट्टे से=त्रुटि, दोष मिलावट आदि के कारण किसी चीज की अंकित, नियत या प्रसम दर की अपेक्षा कुछ कम मूल्यपर। जैसे—जिस गहने मे टाँके अधिक होते हैं, वह पूरे दाम पर नहीं बल्कि बट्टे से बिकता है। क्रि० प्र०—काटना।—देना।—लगाना। २. सिक्के आदि तुड़ाने या बदलवाने में होनेवाली मूल्य की कमी। भाँज। जैसे—सौ रूपये का नोट भुनाने में दो आना बट्टा लगता है। क्रि० प्र०—लगना। पद—ब्याज-बट्टा (देखें)। ३. उक्त दृष्टि या विचार से होनेवाला घाटा या टोटा। जैसे—वह थान अन्दर से कटा हुआ था इसलिए दुकानदार को एक रुपया बट्टा सहना पड़ा। क्रि० प्र०—सहना। पद—बट्टा-खाता (देखें)। ४. दस्तूरी दलाली आदि के रूप में दिया जानेवाला धन। ५. किसी चीज या बात मे होनेवाला ऐब, कलंक या दोष। दाग। जैसे—तुम्हारा यह आचरण तुम्हारी प्रतिष्ठा में बट्टा लगानेवाला है। क्रि० प्र०—लगना।—लगाना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बट्टा-खाता  : पुं० [हिं० बट्टा+खाता] महाजनों के यहाँ एक बही या लेखा जिसमें डूबी हुई अथवा न वसूल होने वाली रकमें लिखी जाती है। मुहावरा—बट्टे खाते लिखना=न प्राप्त हो सकनेवाली रकम डूबी हुई रकमों के खाते में चढ़ाना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बट्टाढाल  : वि० [हिं० बट्टा+ढालना] इतना चौरस और चिकना कि उस पर कोई गोला लुढ़काया जाय तो लुढ़कता जाय। खूब समतल और चिकना। पुं० उक्त प्रकार का चिकना और चौरस समतल स्थान।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बट्टाबाज  : वि०, पुं०=बट्टेबाज।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ
 

A PHP Error was encountered

Severity: Notice

Message: Undefined index: mxx

Filename: partials/footer.php

Line Number: 7

hellothai