लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

बटन  : स्त्री० [हिं० बटना] १. रस्सी आदि बटने या ऐंठने की क्रिया या भाव। २. बँटने के कारण रस्सी आदि में पड़ी हुई ऐंठन। बल। पुं० [अं०] १. धातु, सींग, सीप आदि की बनी हुई चिपटे आकार की कड़ी गोल घुंड़ी जो कोट कुरते अंगरखे आदि में टाँकी जाती है और जिसे काज नामक छेद में फँसा देने से खुली जगह बंद हो जाती है और कपड़ा पूरी तरह से बदन को ढक लेता है। बुताम। २. उक्त आकार-प्रकार की वह घुंड़ी जिसे उठाने, दबाने हिलाने आदि से कोई यांत्रिक क्रिया आरम्भ या बंद होती है। जैसे—बिजली का बटन। क्रि० प्र०—दबाना। ३. बादले का एक प्रकार का तार।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बटना  : स० [सं० वट=बटना] कई तंतुओं, तागों या तारों को एक साथ मिलाकर इस प्रकार जोड़ना कि वे सब मिलकर एक हो जायँ। ऐंठन देकर मिलाना। जैसे—डोरी, तागा या रस्सी बटना। पुं० रस्सी आदि बटने का कोई उपकरण या यंत्र। स० बचाना। (बट्टे से पीसना)। पुं० [सं० उद्धर्चन, आ० उव्वाटन] सिल पर पीसी हुई सरसों, चिरौंजी आदि का लेप जो शरीर की माल छुड़ाने के लिए मला जता है। उबटन। (यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ
 

A PHP Error was encountered

Severity: Notice

Message: Undefined index: mxx

Filename: partials/footer.php

Line Number: 7

hellothai