लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

बघ  : पुं० [हिं० बाघ] हिन्दी ‘बाघ’ का संक्षिप्त रूप जो उसे समस्त पदों के आरम्भ में लगने से प्राप्त होता है। जैसे—बघ-छाला, बख-नखा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बघ-छाला  : स्त्री० [हिं० बाघ+छाला] बाघ की खाल। बाघंबर।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बघनखा  : पुं० [हिं० बाघ+नखा (नखोंवाला)] [स्त्री० अल्पा० बघनखी] १. बाघ के नख के आकार-प्रकार के प्राचीन अस्त्र। शेरपंजा। २. गले में पहनने का एक प्रकार का गहना जिसमें चाँदी या सोने के खंडों में बाघ के नाखून जड़े रहते हैं।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बघनहाँ  : पुं०=बघनखा। (यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बघनहियाँ  : स्त्री० दे० ‘बघनखा’। (यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बघना  : पुं०=बघनहाँ। (यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बघंबर  : पुं०=बाघंबर। (यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बघबाव  : पुं० [हिं० बाघ+वायु] बाघ या शेर के शरीर की दुर्गंध। (यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बघरूरा  : पुं० [हिं० वायु+गंडूरा] बगूला। चक्रवात। बवंडर।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बघवार  : पुं० [हिं० बाघ+बाल] बाघ की मूँछ का बाल। (यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बघार  : पुं० [हिं० बघारना] १. बघारने की क्रिया या भाव। २. वह मसाला जो बघारते समय घी में डाला जाय। तड़का। छौक। क्रि० प्र०—देना। ३. बघारने से निकलनेवाली सोंधी गंध। क्रि० प्र०—आना।—उठना।—निकलना। ४. पाण्डित्य प्रदर्शन के लिए किसी विषय की की जानेवाली थोथी चर्चा। ५. शराब पीने के समय बीच-बीच में तम्बाकू, बीड़ी आदि पीने की क्रिया (व्यंग्य)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बघारना  : स० [सं० व्याधारण] १. कलछी या चिम्मच में घी को आग पर तपाकर और उसमें हींग, जीरा आदि सुगंधित मसाले छोड़कर उसे तरकारी, दाल आदि की बटलोई में उसका मुँह ढाँककर छोड़ना जिससे वह सुगंधित हो जाय़। तड़का देना या लगाना। छौंकना। २. अपनी योग्यता, शक्ति का बिना उपयुक्त अवसर के ही आवश्यकता से अधिक या निरर्थक प्रदर्शन करना। जैसे—अँगरेजी या संस्कृत बघारना। ३. डींग या शेखी के संबंध में आतंक जमाने के लिए बढ़ा-चढ़ाकर चर्चा करना। जैसे—शेखी बघारना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बघूरा  : पुं०=बगूला। (यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बघेरा  : पुं० [हिं० बाघ] लकड़बग्घा। (यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बघेलखंड  : पुं० [हिं० बघेल (जाति)+खंड] [वि० बखेलखंडी] आधुनिक मध्यप्रदेश के अन्तर्गत नागौद, रीवाँ मैहर आदि भूभागों की सामूहिक संज्ञा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बघेलखंडी  : वि० [हिं० बघेलखंड] बघेलखंड का। बघेलखंड संबंधी। पुं० बघेलखंड की बोली। बघेली। (देखें)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बघेली  : स्त्री० [हिं० बघेलखंड] बघेलखंड की बोली जो पूर्वी हिन्दी के अन्तर्गत मानी गयी है और अवधी से बहुत कुछ मिलती-जुलती है। स्त्री० [हिं० बा+एली (प्रत्यय)] बरतन खरादनेवालों का वह खूँटा जिसका ऊपरी सिरा आगे की ओर कुछ बढ़ा होता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बघैरा  : पुं०=बगेरी (चिड़िया)। (यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ
 

A PHP Error was encountered

Severity: Notice

Message: Undefined index: mxx

Filename: partials/footer.php

Line Number: 7

hellothai