लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

बकर  : पुं० [अ० बकर] गाय का बैल।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बकर-ईद  : स्त्री०=बकरीद।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बकर-कसाव  : पुं० [हिं० बकरी+अ० कस्साव-कसाई] [स्त्री० बकर-कसायिन] बकरों का मांस बेचनेवाला पुरुष। कसाई।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बकरना  : स० [हिं० बकार अथवा बकना] १. आप से आप बकना। बड़बड़ाना। २. अपने अपराध या दोष की बातें विवश होकर कहना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बकरम  : पुं० [अ० बकरम्] गोंद आदि लगाकर कड़ा किया हुआ वह करारा कपडा जो पहनने के कपड़ों के कालर, आस्तीन आदि में कडा़ई लाने के लिए अन्दर लगाया जाता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बकरवाना  : स० [हिं० बकरना का प्रे०] किसी को बकरने में प्रवृत्त करना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बकरा  : पुं० [सं० बर्कार] [स्त्री० बकरी] एक प्रसिद्ध नर-पशु जिसके सींग तिकोने, गठीले और ऐंठनदार तथा पीठ की और झुके हुए होते हैं। पूँछ छोटी होती है और शरीर से एक प्रकार की गंध आती है। अज। छाग।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बकराना  : स०=बकरवाना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बकराना  : स० [हिं० बकुरना का प्रे० रूप] अपराध या दोष कबूल कराना या मुँह से कहलाना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ
 

A PHP Error was encountered

Severity: Notice

Message: Undefined index: mxx

Filename: partials/footer.php

Line Number: 7

hellothai