लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

प्रतिबंध  : पुं० [सं० प्रति√बन्ध् (बाँधना)+घञ्] १. वह बंधन या रोक जो किसी काम बात या व्यक्ति पर लगाई गई हो। २. विशेषतः ऐसी आज्ञा, आदेश या सूचना जो किसी बात को कोई प्रायिक, स्वाभाविक या अधिकृत आचरण, व्यवहार आदि करने से पहले ही रोकने के लिए दी गई हो। मनाही। (रेस्ट्रिक्शन) ३. किसी काम या बात में लगाई हुई शर्त। पण। (कन्डिशन) ४. निश्चय, विधि आदि में पड़नेवाली कठिनता से बचने के लिए निकाला हुआ ऐसा मार्ग या निश्चित किया हुआ विधान जिसके साथ कोई शर्त भी लगी हो। उपबंध। (प्राविजो) जैसे—परन्तु प्रतिबंध यह है कि...।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
प्रतिबंधक  : वि० [सं० प्रति√बन्ध्+ण्वुल्—अक] १. प्रतिबंध लगाने वाला। मनाही करनेवाला। २. रुकावट डालनेवाला। बाधक। पुं० पेड़। वृक्ष।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
प्रतिबंधकता  : स्त्री० [सं० प्रतिबंधक+तल्+टाप्] १. प्रतिबंधक होने की अवस्था या भाव। २. प्रतिबंध। रुकावट। बाधा। विघ्न।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
प्रतिबंधि  : स्त्री० [सं० प्रति√बन्ध्+इन्] १. ऐसा तर्क या दलील जो दोनों पक्षों पर समान रूप से घटती या लागू होती हो। २. आपत्ति।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
प्रतिबंधु  : पुं० [सं० प्रा० स०] वह जो समान पद या पदवीवाला हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ
 

A PHP Error was encountered

Severity: Notice

Message: Undefined index: mxx

Filename: partials/footer.php

Line Number: 7

hellothai