लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

पासंग  : पुं० [फा० पारसंग] १. तराजू के दोनों पलड़ों या पल्लों का वह सामान्य सूक्ष्म अन्तर जो उस दशा में रहता है जब उन पर कोई चीज तौली नहीं जाती। पसंगा। विशेष—ऐसी स्थिति में तराजू पर जो चीज तौली जाती है वह बटखरे या उचित मान से या तो कुछ कम होती है या अधिक; तौल में ठीक और पूरी नहीं होती। २. पत्थर, लोहे आदि के टुकड़े के रूप में वह थोड़ा-सा भार जो उक्त अवस्था में किसी पल्ले या उसकी रस्सी में इसलिए बाँधा जाता है कि दोनों पल्लों का अन्तर दूर हो जाय और चीज पूरी तौली जा सके। विशेष—शब्द के मूल अर्थ के विचार से पासंग का यही दूसरा अर्थ प्रधान है; परन्तु व्यवहारतः इसका पहला अर्थ ही प्रदान हो गया है। ३. वह जो किसी की तुलना में बहुत ही तुच्छ, सूक्ष्म या हीन हो। जैसे—तुम तो चालाकी में उसके पासंग भी नहीं हो। पुं० [?] एक प्रकार का जंगली बकरा जो बिलोचिस्तान और सिन्ध में पाया जाता है, जिसकी दुम पर बालों का गुच्छा होता है। भिन्न-भिन्न ऋतुओं में इसके शरीर का रंग कुछ बदलता रहता है। इसकी मादा ‘बोज’ कहलाती है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं

लौटें            मुख पृष्ठ
 
A PHP Error was encountered

Severity: Notice

Message: Undefined index: mxx

Filename: partials/footer.php

Line Number: 7

hellothai