लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

द्रव्य  : वि० [सं०√द्रु+यत् नि० सिद्धि] १. द्रुम संबंधी। पेड़ का। २. पेड़ से निकला हुआ। ३. पेड़ की तरह का। पुं० १. चीज। पदार्थ। वस्तु। २. दार्शनिक क्षेत्र में वह पदार्थ जिसमें किसी प्रकार की क्रिया या गुण अथवा दोनों हों और जो किसी का समवाय कारण हो अर्थात् जिससे कोई चीज बनती हो। विशेष—वैशेषिकों ने जो सात पदार्थ माने हैं, उनमें से द्रव्य भी एक है। रामानुजाचार्य ने इसे तीन प्रभेदों में से एक प्रभेद माना है; और इसके ये छः भेद कहे है—ईश्वर, जीव, नित्य, विभूति, ज्ञान, प्रकृति और काल। ३. लौकिक व्यवहार में, वह उपादान या सामग्री जिससे और चीजें बनती हैं। सामान। जैसे—चाँदी, ताँबा, मिट्टी, रूई आदि वे द्रव्य हैं जिनसे गहने, कपड़े, बरतन आदि बनते हैं। ४. धन-दौलत, रुपए आदि। जैसे—उन्होंने व्यापार में बहुत-सा द्रव्य कमाया था। ५. पीतल। ६. जड़ी-बूटी अथवा ओषधि। ७. मद्य। शराब। ८. गोंद। ९. लेप। १॰. लाख। लाक्षा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
द्रव्य-पति  : पुं० [ष० त०] १. बहुत से द्रव्यों या पदार्थों का स्वामी। २. धन का मालिक। धनवान। ३. आकाशस्थ राशियाँ, जो विभिन्न पदार्थों की स्वामी मानी गई है। (फलित ज्योतिष)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
द्रव्य-वन  : पुं० [मध्य० स०] लकड़ियों के लिए रक्षित वन। (कौ०)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
द्रव्य-सार  : पुं० [ष० त०] बहुमूल्य पदार्थ। उपयोगी पदार्थ।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
द्रव्यक  : वि० [सं० द्रव्य+कन्] द्रव्य या कोई पदार्थ उठाने या वहन करनेवाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
द्रव्यत्व  : पुं० [सं० द्रव्य+त्व] ‘द्रव्य’ होने की अवस्था, गुण या भाव। द्रव्यता।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
द्रव्यमय  : वि० [सं० द्रव्य+मयट्] १. द्रव्य अर्थात् पदार्थ से युक्त। २. पदार्थ संबंधी। ३. धन से परिपूर्ण। संपत्तिवान्।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
द्रव्यवन-भोग  : पुं० [ष० त०] वह जागीर या उपनिवेश जिसमें लकड़ी तथा अन्य वन्य पदार्थों की अधिकता हो। (कौ०)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
द्रव्यवान (वत्)  : वि० [सं० द्रव्य+मतुप्] [स्त्री० द्रव्यवती] १. द्रव्य अर्थात् पदार्थ से युक्त। २. धनवान्। सम्पन्न।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
द्रव्यांतर  : पुं० [द्रव्य-अंतर मयू० स०] प्रस्तुत द्रव्य से भिन्न कोई और द्रव्य।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
द्रव्याधीश  : पुं० [द्रव्य-अधीश] १. धन के स्वामी, कुबेर। २. बहुत बड़ा धनवान्।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
द्रव्यार्जन  : पुं० [द्रव्य-अर्जन, ष० त०] धन अर्जित करने की क्रिया या भाव।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
द्रव्याश्रित  : वि० [द्रव्य-आश्रित ष० त०] द्रव्य में वर्तमान या विद्यमान रहनेवाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ
 

A PHP Error was encountered

Severity: Notice

Message: Undefined index: mxx

Filename: partials/footer.php

Line Number: 7

hellothai