लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

दौरा  : पुं० [अ० दौर] १. चारों ओर घूमने की क्रिया। चक्कर। भ्रमण। २. बराबर इधर-उधर या चारों ओर घूमते-फिरते रहने की अवस्था या दशा। ३. ऐसा आना-जाना जो समय-समय पर बराबर होता रहता हो। सामयिक आगमन। फेरा। जैसे—कभी-कभी इधर भी उनका दौरा हो जाता है। ४. जाँच-पड़ताल, निरीक्षण आदि के लिए अधिकारी का केन्द्र से चलकर आस-पास के स्थानों में घूमने या फेरा लगाने की क्रिया। मुहा०—दौरे पर रहना या होना=जाँच-पड़ताल या देख-भाल के लिए केन्द्र से बाहर रहना या आस-पास के स्थानों में घूमना। ५. जिले के प्रधान न्यायाधीश या जज के द्वारा होनेवाली फौजदारी अभियोगों की वह सुनवाई जो प्रायः आदि से अंत तक बराबर एक साथ होती है। मुहा०—(किसी को) दौरा सुपुर्द करना=निम्नस्थ अधिकारी का संगीन मुदकमें के अभियुक्त को विचार तथा निर्णय के लिए सेशन जज के पास भेजना। ६. बार-बार होती रहनेवाली बात का किसी एक बार होना। ऐसी बात होना जो समय-समय पर प्रायः होती रहती है। ७. किसी ऐसे रोग का होनेवाला कोई उत्कट आक्रमण जो प्रायः या बीच-बीच में होता रहता हो। जैसे—पागलपन, मिरगी या सिर के दर्द का दौरा। पुं० [सं० द्रोण] [स्त्री० अल्पा० दौरी] बाँस की पट्टियों, बेंत आदि का बना हुआ टोकरा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दौरा जज  : पुं० [हिं० दौरा+अ० जज] किसी जिले का वह प्रधान न्यायाधिकारी (जज) जो फौजदारी से संगीन मुकदमे सुनता और उनका निर्णय करता हो। (सेशन्स जज)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दौरात्म्य  : पुं० [सं० दुरात्मन्+ब्यञ्] १. दुरात्मा होने की अवस्था, भाव या वृत्ति। २. दुर्जनता।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दौरादौर  : क्रि० वि०, स्त्री०=दौड़ा-दौड़।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दौरान  : पुं० [फा०] १. दौर। चक्र। २. काल का चक्र। दिनों का फेर। ३. उतना समय जितने में कोई काम बराबर चलता या होता रहता हो। भोगकाल। जैसे—बुखार के दौरान में वे कभी-कभी बेहोश भी हो जाते थे। ४. दो घटनाओं के बीच का समय। ५. पारी। फेरा। बारी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दौराना  : स०=दौड़ना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ
 

A PHP Error was encountered

Severity: Notice

Message: Undefined index: mxx

Filename: partials/footer.php

Line Number: 7

hellothai