लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

दोज  : स्त्री० [हिं० दो] चांद्र मास के किसी पक्ष की द्वितिया तिथि। दूज। पुं० [सं०] संगीत में, अष्टताल का एक भेद। वि० [फा०] १. सिलाई करने या साने वाला। जैसे—जरदोज। २. किसी के साथ बिलकुल मिला या सटा हुआ। जैसे—जमीन दोज मकान, अर्थात ऐसा मकान जो ढहकर जमीन के बराबर हो गया हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दोजई  : स्त्री० [देश०] वह उपकरण जिससे नक्काश लोग वृत्त आदि बनाते हैं।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दोजख  : पुं० [फा० दोजख] १. इस्लामी धर्म के अनुसार नरक जिसके सात विभाग कहे गये हैं और जिसमें दुष्ट तथा पापी मनुष्य मरने के उपरांत रखे जाते हैं। २. नरक। पुं० [?] सुंदर फूलों वाला एक प्रकार का पौधा।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दोजखी  : वि० [फा०] १. दोजख-संबंधी। दोजख का। २. दोजख में जाने वाला या रहनेवाला। नरकी। ३. बहुत बड़ा दुष्ट और पापी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दोजर्बी  : स्त्री० [फा०] १. दोनली बन्दूक। २. दो बार चुआई हुई शराब।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दोजा  : पुं० [हिं० दो] [स्त्री० दोजी] पुरुष जिसका दूसरा विवाह हुआ हो। वि०=दूजा (दूसरा)।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दोजानू  : अव्य० [हिं० दो+सं० जानू (घुटना)] घुटनों के बल या दोनों घुटने टेककर।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दोजिया  : स्त्री०=दोजीवा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दोजी  : स्त्री० [फा०] सीने का काम। सिलाई। जैसे—जरदोजी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दोजीरा  : पुं० [हिं० दो+जीरा] एक प्रकार का चावल।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दोजीवा  : स्त्री० [हिं० दो+जीव] वह स्त्री जिसके पेट में एक और जीव या बच्चा हो। गर्भवती स्त्री।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ
 

A PHP Error was encountered

Severity: Notice

Message: Undefined index: mxx

Filename: partials/footer.php

Line Number: 7

hellothai