लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

दून  : स्त्री० [हिं० दूना] १. दूने होने की अवस्था या भाव। मुहा०—दून की लेना या हाँकना=अपनी शक्ति, सामर्थ्य आदि के संबंध में बहुत कुछ बढ़-बढ़कर बातें करना। शेखी हाँकना। दून की सूझना=ऐसी बात सूझना जो सहज में पूरी न हो सकती हो। २. जितना समय लगाकर गाना या बजाना आरंभ किया जाय आगे चलकर लय बढाते हुए उससे आधे समय में पूरा करना। ३. ताश के खेल में वह स्थिति जब कोई खिलाड़ी या पक्ष बदी हुई संख्या में सरें आदि न बना सकने के कारण दुगनी हार या भागी समझा जाता है। वि०=दूना। पुं० [देश०] दो पहाड़ों के बीच का मैदान। तराई। घाटी। जैसे—देहरादून।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दून-सिरिस  : पुं० [देश०] एक तरह का सफेद सुगंधित फूलोंवाला सिरिस का पेड़।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दूनर  : वि० [सं० द्विनम्र] जो लचकर दोहरा हो गया हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दूना  : वि० [सं० द्विगुण] जितनी कोई संख्या या चीज हो, उससे उतने ही और अधिक अनुपात में होनेवाला। दुगना। दोगुना। जैसे—४ का दूना ८ होता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दूनौ  : वि०=दोनों।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ
 

A PHP Error was encountered

Severity: Notice

Message: Undefined index: mxx

Filename: partials/footer.php

Line Number: 7

hellothai