लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

दूधिया  : वि० [हिं० दूध+इया (प्रत्य०)] १. जिसमें दूध मिला हो अथवा जो दूध के योग से बना हो। जैसे—दूधिया भाँग, दूधिया हलुआ २. जिसमें दूध होता हो। जैसे—दूधिया सिंघाड़ा। ३. जो दूध के रूप में हो। जैसे—दूधिया निर्यास। ४. दूध के रंग का। ५. ऐसा सफेद जिसमें कुछ नीली झलक हो। (मिल्की) पुं० १. एक तरह का सोहन हलुआ जो दूध के योग से बनता है। २. एक प्रकार का सफेद रत्न। ३. एक प्रकार का सफेद तथा मुलायम पत्थर। ४. ऐसा सफ़ेद रंग जिसमें नीली झलक हो। ५. एक तरह का बढ़िया आम। स्त्री० [सं० दुग्धिका] १. दुद्धी नाम का घास। २. एक प्रकार की चरी या ज्वार। ३. खडि़या या खड़ी नामक सफेद खनिज मिट्टी। ४. एक प्रकार की चिड़िया जिसे लटोरा भी कहते हैं।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दूधिया-कंजई  : पुं० [हिं०] एक प्रकार का रंग जो नीलापन लिये हुए भूरा अर्थात् कंजे के रंग से कुछ खुलता हो। वि० उक्त प्रकार के रंग का।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दूधिया-खाकी  : वि० [हिं० दूधिया+खाकी] सफेद राख के से रंगवाला। पुं० उक्त प्रकार का रंग।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दूधिया-पत्थर  : पुं० [हिं० दूधिया+पत्थर] १. एक प्रकार का मुलायम सफेद पत्थर जिससे कटोरियाँ, प्याले आदि बनते हैं। २. एक प्रकार का बहुत चमकीला और चिकना बड़ा पत्थर जिसकी गिनती रत्नों में होती है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दूधिया-विष  : पुं० [हिं० दूधिया+विष] कलियारी की जाति का एक विष जिसके सुन्दर पौधे काश्मीर तथा हिमालय के पश्चिमी भाग में मिलते हैं। इसे ‘तेलिया विष’ और ‘मीठा जहर’ भी कहते हैं।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ
 

A PHP Error was encountered

Severity: Notice

Message: Undefined index: mxx

Filename: partials/footer.php

Line Number: 7

hellothai