लोगों की राय
शब्द का अर्थ खोजें
शब्द का अर्थ
|
दर्प :
|
पुं० [सं०√दृष् (गर्व करना)+घञ्] १. अभिमान। घमंड। २. वह तेजस्वितापूर्ण राग या क्रोध जो स्वाभिमान पर अनुचित आघात होने या उसे ठेस लगने पर उत्पन्न होता है और जिसके फल-स्वरूप वह अभिमान तथा दृढ़तापूर्वक प्रतिपक्षी को फटकार बताता है। जैसे—महिला ने बहुत दर्प से उसे गुंडे की भर्त्सना की। ३. अहंकार करनेवाले के प्रति मन में होनेवाला क्षणिक विराग। मान। ४. अक्खड़पन। उद्दंडता। ५. वैभव, शक्ति आदि का आतंक। रोब। ६. कस्तूरी। |
|
समानार्थी शब्द-
उपलब्ध नहीं |
दर्पक :
|
वि० [सं०√दृप्+ण्वुल्—अक] दर्प करनेवाला। पुं० [√दृप्+णिच्+ण्वुल्] कामदेव। |
|
समानार्थी शब्द-
उपलब्ध नहीं |
दर्पण :
|
पुं० [सं०√दृप्(चमकना)+णिच्+ल्यु—अन] १. मुँह देखने का शीशा। आईना। २. आँख। नेत्र। ३. ताल के साठ मुख्य भेदों में से एक। ४. उत्तेजित या उद्दीप्त करने की क्रिया या भाव। |
|
समानार्थी शब्द-
उपलब्ध नहीं |
दर्पन :
|
पुं०=दर्पण। |
|
समानार्थी शब्द-
उपलब्ध नहीं |
दर्पित :
|
भू० कृ० [सं० दृप् (गर्व)+णिच्+क्त] १. जो दर्प से युक्त हुआ हो। जिसने दर्प दिखलाया हो। २. अभिमानी। घमंडी। |
|
समानार्थी शब्द-
उपलब्ध नहीं |
दर्पी (र्पिन्) :
|
वि० [सं० दर्प+इनि] १. जिसमें दर्प हो। जो दर्प दिखलाता हो। २. अभिमानी। घमंडी। |
|
समानार्थी शब्द-
उपलब्ध नहीं |
|
|
|
|
A PHP Error was encountered
Severity: Notice
Message: Undefined index: mxx
Filename: partials/footer.php
Line Number: 7
hellothai