लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

तिन  : सर्व० हिं० ‘तिस’ का अवधी भाषा में बहुवचन रूप। पुं०=तृण। मुहावरा–तिन तूरना=दे० (तिनका के अंतर्गत) ‘तिनका तोड़ना’।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तिन-दरी  : स्त्री० [हिं० तीन+फा० दर] वह कमरा जिसमें तीन दर या दरवाजे हों।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तिनउर  : पुं० [सं० तृण+हिं० उरया और (प्रत्यय)] तिनकों का ढेर।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तिनकना  : अ० [हिं० चिनगारी, चिनगी या अनु०] अपने विरुद्ध कोई बात अप्रत्यासित रूप से या सहसा सुनकर क्रुद्ध हो जाना। तिनगना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तिनका  : पुं० [सं० तृण] सूखी घास या वनस्पति के डंठलों आदि का छोटा टुकड़ा। तृण। मुहावरा–(अपने सिर से) तिनका उतारना=नाममात्र को थोड़ा-बहुत काम करके यह जतलाना कि हमने बड़ा उपकार किया है। बला-टालना। (किसी से) तिनका तोड़ना=स्थायी रूप से संबंध छोड़ना। कुछ भी लगाव या वास्ता न रखना। जैसे–हमने तो उसी दिन तिनका तोड़ दिया था। विशेष–हिन्दुओं में मृतक का शवदाह कर चुकने पर उपस्थित मित्र और संबंधी एक साथ बैठकर तिनका तोड़ने की एक रसम पूरी करते हैं। इसी से यह मुहावरा–बना है। मुहावरा (किसी के सिर से) तिनका तोडऩा=(क) रूपवान या सुन्दर व्यक्ति को देखकर उसे नजर लगने से बचाने के लिए स्त्रियों का उसके सिर पर से तिनका उतारकर तोड़ते हुए फेंकना। (ख) उक्त प्रकार से तिनका तोड़ते हुए किसी का कष्ट या संकट अपने ऊपर लेना। बहाएँ लेना। (दाँतों में) तिनका पकड़ना या लेना-किसी का अनुग्रह या कृपा प्राप्त करने के लिए उसके आगे उसी प्रकार परम दीन या विनीत बनना जिस प्रकार गौ मुँह में तिनका लेकर दीनतापूर्वक सामने आती है। तिनके का पहाड़ करना-जरा सी या बहुत छोटी बात को बहुत अधिक बढ़ा-चढ़ा देना। तिनके चुनना=विरह, शोक आदि के निरर्थक काम करते हुए समय बिताना। पद–तिनके का सहारा-बहुत ही थोड़ा या नाममात्र का वैसा ही सहारा जैसा डूबते तो तिनके का सहारा वाली कहावत में कहा जाता है। तिनके की आड़ या ओट-नियम, मर्यादा आदि के पालन के लिये बीच में रखा जानेवाला नाम-मात्र का परदा या व्यवधान। कहा०–तिनके की ओट पहाड़-कभी-कभी किसी छोटी सी बात की आड़ में भी बहुत बड़ी बात होती या हो सकती है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तिनका-तोड़  : पुं० [हिं० तिनका+तोड़ना] पारस्परिक संबंध इस प्रकार टूटना कि फिर से स्थापित न हो सके। (‘किसी से तिनका तोड़ना’ वाले मुहा० के आधार पर)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तिनगना  : अ०=तिनकना।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तिनगरी  : स्त्री० [देश०] एक तरह का मीठा पकवान।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तिनतिरिया  : स्त्री० [हिं० तीन+तार ?] मनुआ नाम की कपास।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तिनधरा  : स्त्री० [देश०] एक तरह की रेती जो तिकोनी होती है और जिससे आरी के दांते तेज किये जाते हैं।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तिनपहल  : वि०=तिनपहला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तिनपहला  : वि० [हिं० तीन+पहल] [स्त्री० तिनपहली] जिसमें तीन परतें, पहलू या पार्श्व हों।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तिनमिना  : पुं० [हिं० तीन+मनिया] ऐसी माला जिसके बीच में जड़ाऊ जुगनूँ हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तिनवा  : पुं० [देश०] एक तरह का बाँस।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तिनषना  : अ०=तिनकना।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तिनस  : पुं० [सं० तिनिश] शीशम की तरह का एक पेड़।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तिनसुना  : पुं०=तिनस। (दे०)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तिनावा  : वि० [हिं० तीन-नाव=खाँचा या गहरी रेखा] [स्त्री० तिनावी] (कटार, तलवार आदि का फल) जिसपर तीन नावें (खाँचे या धारियाँ) हों। जैसे–तिनावा तेगा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तिनाशक  : पुं० [सं० तिनिश+कन्, पृषो० आत्व] तिनिश वृक्ष।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तिनास  : पु०=तिनस।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तिनिश  : पुं० [सं० अति√निश् (समाधि)+क, पृषो० अलोप] बबूल या खैर की तरह का एक वृक्ष जिसके फल वैद्यक में कफ, पित्त, रुधिर विकार आदि दूर करनेवाले माने जाते हैं।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तिनुअर  : वि० [सं० तृण] तिनके के समान पतला-दुबला। क्षीण-काय। उदाहरण–तन तिनुअर भा झूरौं खरी।–जायसी। पुं० तिनका या तिनकों का ढेर।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तिनुका  : पुं०=तिनका।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तिनुवर  : वि० पुं०=तिनुअर।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तिनूका  : पुं०=तिनका।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तिन्नक  : पुं० [हिं० तनिक] १. तुच्छ वस्तु। २. छोटा बच्चा। उदाहरण–खसम धतिगड़ जोड़, तिन्नक। (कहा०)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तिन्ना  : पुं० [सं०] १. तिन्नी नाम का पौधा या उसके चावल। २. रसेदार तरकारी या सालन। ३. सती नामक वर्ण-वृत्त।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तिन्नी  : स्त्री० [सं० तृण, हि० तिन] १. आप से आप जलीय किन्तु बिना जोती बोई जमीन में होनेवाला धान्य। २. उक्त के बीज जिनकी गिनती फलाहार में होती है। वैद्यक में ये पित्त, कफ और वातनाशक माने जाते हैं। स्त्री० [देश०] नीवी। फुफुती।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तिन्ह  : सर्व० हिं० ‘तिस’ का अवधी भाषा में होनेवाला बहुवचन रूप।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ
 

A PHP Error was encountered

Severity: Notice

Message: Undefined index: mxx

Filename: partials/footer.php

Line Number: 7

hellothai