लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

टप्पा  : पुं० [हिं० टाप या फा० तप्पा] १. उतनी दूरी या फासला जितना कोई चीज उछाली, कुदाई या फेंकी जाने पर एक बार में पार करे। जैसे–गेंद या गोली का टप्पा। मुहावरा–टप्पा खाना=किसी फेंकी हुई वस्तु का बीच में गिरकर जमीन से छू जाना और फिर उछलर आगे बढ़ना। २. उछाल। फलाँग। ३. दो चीजों या स्थानों के बीच की दूरी या फासला। ४. जमीन का छोटा टुकड़ा। ५. टिकने का स्थान। पड़ाव। ६. टाक-घर। ७. वह बेड़ा जिसमें पाल लगी हो। ८. बड़ी या मोटी सीयन। ९. एक प्रकार का पंजाबी लोकगीत जिसकी तीन-तीन पंक्तियों में स्वतंत्र भाव सँजोये हुए होते हैं। विशेष–इसका आरंभ पंजाब के सारबानों से हुआ था। १॰. एक प्रकार का पक्का गाना जिसमें गले के स्वरों के बहुत छोटे-छोटे टुकड़े या दाने एक विशेष प्रकार से निकाले जाते हैं। विशेष–इसका प्रचलन लखनऊ के गुलाम नबी शोरी ने किया था। ११. संगीत में एक प्रकार का ठेका जो तिलवाड़ा ताल पर बजाया जाता है। १२. एक प्रकार का हुक या काँटा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ
 

A PHP Error was encountered

Severity: Notice

Message: Undefined index: mxx

Filename: partials/footer.php

Line Number: 7

hellothai