लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

ज्वर  : पुं० [सं०√ज्वर् (जीर्ण होना)+घञ्] १. अनेक प्रकार के शारीरिक विकारों के कारण होनेवाला एक रोग जिसमें शरीर का ताप-मान प्रसम या साधारण से बहुत कुछ बढ़ जाता है और जिसके फलस्वरूप नाड़ी की गति बहुत तीव्र हो जाती है और कभी-कभी मनुष्य बकने झकने लगता या अचेत हो जाता है। ताप। बुखार। क्रि० प्र०–आना–चढ़ना।–होना। २. ऐसी स्थिति जिसमें अशान्ति, आवेग, उत्तेजना मानसिक चंचलता आदि बातें बहुत बढ़ी हुई हों। जैसे–युद्ध भी देशों और राष्ट्रों को चढ़नेवाला ज्वर ही समझना चाहिए।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
ज्वर-कुटुंब  : पुं० [ष० त०] ज्वर के फलस्वरूप या साथ-साथ होनेवाले दूसरे उपद्रव। जैसे–शारीरिक शिथिलता, अधिक प्यास, भोजन के प्रति अरुचि, सिर में दरद आदि आदि।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
ज्वर-हंत्री  : स्त्री० [ष० त०] मजीठ।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
ज्वरघ्न  : वि० [सं० ज्वर√हन् (नाश)+टक्] जिससे ज्वर का अन्त या नाश होता हो। पुं० १. गुडुच। २. बथुआ नामक साग।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
ज्वरा  : स्त्री० [सं० जरा] १. बुढ़ापा। २. मृत्यु।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
ज्वरांकुश  : पुं० [ज्वर-अंकुश, ष० त०] १. कुश की जाति की एक घास जिसकी जड़ में नीबू की सी सुगंध होती है। २. वैद्यक में ज्वर की एक दवा जो गंधक, पारे आदि के योग से बनती है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
ज्वरांगी  : स्त्री० [सं० ज्वर√अंग् (गति)+अच्-ङीष्] भद्रदंती नामक पौधा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
ज्वरांतक  : वि० [ज्वर-अतंक, ष० त०] ज्वर का अन्त या नाश करनेवाला। पुं० १. =चिरायता। २.=अमलतास।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
ज्वरापह  : स्त्री० [सं० ज्वर-अप√हन् (मारना)+ड] बैलपत्री।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
ज्वरार्त्त  : वि० [ज्वर-आर्त्त, तृ० त०] ज्वर से पीड़ित।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
ज्वरांश  : पुं० [ज्वर-अंश, ष० त०] मंद या हलका ज्वर जैसा प्रायः जुकाम आदि के साथ होता है और जो कभी-कभी दूसरे रोग के आगमन का सूचक माना जाता है। हराजत।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
ज्वरित  : वि० [सं० ज्वर+इतच्] जिसे ज्वर या बुखार चढ़ा हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
ज्वरी(रिन्)  : वि० [सं० ज्वर+इनि] ज्वर से पीड़ित।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
ज्वर्रा  : पुं०=जुर्रा (पक्षी)।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ
 

A PHP Error was encountered

Severity: Notice

Message: Undefined index: mxx

Filename: partials/footer.php

Line Number: 7

hellothai