लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

जोख  : स्त्री० [हिं० जोखना] जोखने अर्थात् तौल या वजन करने की क्रिया या भाव।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जोखता  : स्त्री०=जोषिता (पत्नी)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जोखना  : स० [सं० जोषण] १. तौलना। वजन करना। २. किसी बात पर मन ही मन अच्छी तरह विचार करके उसका ऊँच-नीच या भला–बुरा समझना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जोखम  : स्त्री०=जोखिम।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जोखा  : पुं० [हिं० जोखना] १. जोखने अर्थात् तौलने की क्रिया, भाव। जैसे–लेखा-जोखा स्त्री० [सं० योषा] स्त्री।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जोखाई  : स्त्री० [ हिं० जोखना] जोखने या तौलने की क्रिया, भाव या मजदूरी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जोखिउँ  : स्त्री०=जोखिम।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जोखिता  : स्त्री० [सं० योषिता] पत्नी। स्त्री।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जोखिम  : स्त्री० [सं० जोषण] [वि० जोखिमी] १. ऐसी स्थिति जिसमें लाभ या हित की संभावना तो हो, पर साथ ही अहित, संकट या हानि की संभावना भी कम न हो। जैसे–जिस काम में जोखिम हो, उसमें बहुत सोच-सझकर हाथ डालना चाहिए। क्रि० प्र०–उठाना।–में डालना या पड़ना।–सहना। पद–जान जोखिम=ऐसी स्थिति जिसमें प्राण तक जाने की संभावना हो। जोखिम धनी–सिर=एक पद जिसका प्रयोग व्यापारिक क्षेत्रों में माल बेचने या भेजने के समय लिखा-पढ़ी में यह सूचित करने के लिए होता है कि यदि रास्ते में हानि होगी तो उसका जिम्मेदार खरीदने वाला होगा। (ओनर्स रिस्क)। २. अर्थ-शास्त्र में, ऐसा काम जिसके लिए बहुत अधिक धन-शक्ति तथा साहस की अपेक्षा हो, फिर भी जिसकी सिद्धि अनिश्चित हो। झोंकी। (देखें)। ३. कोई ऐसा बहुमूल्य पदार्थ जिसके नष्ट होने या हारे जाने की संभावना हो। जैसे–जोखिम (गहने, धन आदि) साथ में ले चलना ठीक नहीं है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जोखिमी  : वि० [हिं० जोखम] जिसमें कोई जोखिम हो या हो सकती हो। जिसमें बहुत कुछ अहित, संकट या हानि की संभावना हो। जोखिम का। जैसे–जोखिमी काम, जोखिमी माल।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जोखुआ  : पुं० [हिं० जोखना+उआ (प्रत्यय)] माल जोखने या तौलने वाला। बया। वि० जोखा या तौला हुआ। जैसे–जोखुआ अनाज।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जोखुवा  : पुं०=जोखुआ।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जोखों  : स्त्री=जोखिम।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ
 

A PHP Error was encountered

Severity: Notice

Message: Undefined index: mxx

Filename: partials/footer.php

Line Number: 7

hellothai