लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

जुल  : पुं० [सं० छल] [वि० जुलबाज] कोई ऐसी बात जो किसी को धोखा देकर अपना काम निकालने के लिए कही गई हो। क्रि० प्र०–देना।–में आना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जुलकरन  : पुं० [अ० जुलकरनैन] सुप्रसिद्ध यूनानी बादशाह सिकंदर की एक उपाधि।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जुलकरनैन  : पुं०=जुलकरन।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जुलकराँ  : पुं०=जुलकरन।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जुलना  : स० [हिं० मिलना का अनु० या हिं० जुड़ना] १. मेल-मिलाप करना या रखना। जैसे–मित्रों से मिलना जुलना। (केवल ‘मिलना’ के साथ प्रयुक्त)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जुलफ  : स्त्री० [अ० जुल्फ] बालों की लट।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जुलफिकार  : पुं० [अ० जुलफिकार] अली (मुसलमानों के चौथे खलीफा) की तलवार का नाम।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जुलबाज  : वि० [हिं० जुल+फा० बाज] [भाव० जुलबाजी] दूसरों को जुल देनेवाला। धोखेबाज।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जुलम  : पुं०=जुल्म (अत्याचार)।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जुलहा  : पुं०=जुलहा।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जुलाई  : वि० [हिं० जुल+आई (प्रत्यय)] जुल देनेवाला। धोखेबाज। उदाहरण–धाती, कुटिल ढीठ अतिक्रोधी, कपटी कुमति जुलाई।–सूर। स्त्री०=जुलाई। (अँगरेजी का सातवाँ महीना)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जुलाब  : पुं० [फा० गुलाब, अ० जुल्लाब] १. रेचन। दस्त। २. दस्त लानेवाली दवा। रेचक औषध। क्रि० प्र०–देना।–लेना। मुहावरा–जुलाब पचना=रेचक ओषध खाने पर भी उसका प्रभाव या फल न होना। ३. किसी से कुछ व्यय कराने की तरकीब या युक्ति। (बाजारू)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जुलाहा  : पुं० [फा० जौलाह] १. करघे पर कपड़ा बुननेवाली शिल्पी। कोरी। तंतुवाय। २. कपड़ा बुननेवालों की एक विशिष्ट जाति। ३. योग साधना में साधक। ४. पानी पर तैरनेवाला एक प्रकार का छोटा बरसाती कीड़ा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जुलुफ  : स्त्री० [अ० जुल्फ] बालों की लट।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जुलुम  : पुं०=जुल्म (अत्याचार)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जुलुस  : पुं० [अ०] १. सिंहासनारोहण। २. दे० ‘जलूस’।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जुलोक  : पुं० [सं० द्युलोक] स्वर्ग।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जुल्फ  : स्त्री० [फा० जुल्फ] सिर के वे लंबे बाल जो पीछे या इधर-उधर लटों के रूप में लटकते रहते हैं।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जुल्फी  : स्त्री०=जुल्फ।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जुल्म  : पुं० [अ०] १. किसी प्रबल या शक्तिशाली व्यक्ति का अनीति या अन्यायपूर्ण ऐसा कार्य जिससे असहायों, दुर्बलों तथा निरीहों को कष्ट होता हो। अत्याचार। २. कोई कठोर आचरण या व्यवहार। जैसे–शरीर के साथ जुल्म मत करो। मुहावरा–जुल्म ढाना=(क) कोई बहुत बड़ा अत्याचार करना। (ख) कोई अद्भुत या विलक्षण काम कर दिखाना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जुल्मत  : स्त्री० [अ० जुल्मत] अंधकार।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जुल्मात  : पुं० [अ० ज़ुल्मत का बहु० रूप] १. अंधकार। २. कुछ विशिष्ट अंधकारपूर्ण स्थान। जैसे–स्त्रियों का गर्भाशय, समुद्र का बिलकुल नीचेवाला भाग।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जुल्मी  : वि० [अ० जुल्मी] १. जुल्म अर्थात् अच्याचार करनेवाला। २. बहुत अधिक उग्र, तीव्र या विकट। प्रचंड। प्रबल।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जुल्लाब  : पुं०=जुलाब।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ
 

A PHP Error was encountered

Severity: Notice

Message: Undefined index: mxx

Filename: partials/footer.php

Line Number: 7

hellothai