लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

छड़ी  : स्त्री० [हिं० छड़] १. वह सीधी पतली लकड़ी जिसे लोग सहारे के लिए हाथ में लेकर चलते हैं। २. उक्त प्रकार की पतली छोटी लकड़ी या डंडी जिस पर फूल-पत्तियाँ बँधी रहती हैं और जो शोभा के लिए कही रखी या लगाई जाती हैं। ३. किसी की कब्र या मजार पर लगाई जानेवाली झंड़ी। ४. कपड़े आदि में बनी हुई सीधी धारी या रेखा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
छड़ी सवारी  : स्त्री० [हिं०] ऐसा व्यक्ति जो कहीं अकेला जा रहा हो। वह जिसके साथ और कोई न हो। (परिहास और व्यंग्य)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
छड़ीदार  : पुं०=चोबदार।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
छड़ीबरदार  : पुं०=चोबदार।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
छड़ीला  : पुं०=छरीला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ
 

A PHP Error was encountered

Severity: Notice

Message: Undefined index: mxx

Filename: partials/footer.php

Line Number: 7

hellothai