लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

घात  : पुं० [सं०√हन् (हिंसा)+घञ्, कुत्व, त० आदेश] [वि० घाती] १. अस्त्र-शस्त्र अथवा हाथ-पैर आदि से किसी पर की जानेवाली चोट। प्रहार। मार। २. जान से मार डालना। वध। हत्या। जैसे–गोघात। ३.धोखे में रखकर किया जाने वाला अहित या बुराई। ४. गणित में किसी संख्या को उसी संख्या से गुणा करने से निकलनेवाला गुणनफल। (पावर) स्त्री० १. अपना स्वार्थ सिद्ध करने का उपयुक्त अवसर। मुहावरा– घात ताकना=उपयुक्त अवसर की ताक में रहना। (किसी के) घात पर चढ़ना या घात में आना=ऐसी अवस्था में होना जिससे कोई दूसरा आसानी से अपना मतलब गाँठ सके। (किसी को) घात में पाना= किसी को ऐसी स्थिति में पाना जिससे कोई स्वार्थ सिद्ध होता हो। (किसी की) घात में फिरना,रहना या होना=किसी को हानि पहुँचाने का अवसर ढूँढ़ते रहना। (किसी की) घात में बैठना=ऐसी जगह छिपकर बैठना जहाँ से किसी पर सहज में आघात या वार किया जा सके। घात लगना=ऐसा इष्ट और उपयुक्त अवसर मिलना जिससे कोई दुष्ट उद्देश्य या स्वार्थ सहज में सिद्ध हो सके। घात लगाना=कोई काम करने (विशेषतः अपना मतलब साधने) की युक्ति निकालना। २. वह स्थान या स्थिति जिसमें कोई व्यक्ति ऐसे उपयुक्त अवसर की प्रतिक्षा में हो जिसमें कोई काम बन या उद्देश्य सिद्ध हो सकता हो। ३. दाँव। पेच। छल। ४. रंग-ढंग। तौर-तरीका। वि,.अमंगल या हानि करनेवाला। अशुभ। जैसे– घात तिथि, घात नक्षत्र,घात वार।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
घात-स्थान  : पुं० [ष० त०] वह स्थान जहाँ पर प्रहार किया गया हो या होता हो। वध-स्थान।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
घातक  : वि० [सं०√हन्+ण्वुल्-अक,कुत्व, त० आदेश] १. घात या प्रहार करनेवाला। २. मार डालनेवाला। बधिक। ३. कष्ट या हानि पहुँचानेवाला। जैसे– घातक विचार। ४. जिसके कारण या द्वारा कोई मर सकता हो या मर जाए। (फैटल) जैसे– घातक रोग। पुं० १. हिंसक। २. हत्यारा। ३. फलित ज्योतिष में, वह योग जिसके फलस्वरूप आदमी मर सकता हो। ४. दुश्मन। शत्रु।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
घातकी  : वि० पुं०=घातक।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
घातन  : पुं० [सं०√हन्+णिच्+ल्युट्-अन,कुत्व,.त० आदेश] १. घात करने की क्रिया या भाव। २,. मारना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
घाता  : पुं० [?] १. वह चीज जो ग्राहक को तौल या गिनती के ऊपर दी जाए। घाल। २. कोई काम करते समय बीच में अनायास होनेवाला लाभ। जैसे–पुस्तक तो वापस मिली ही,तिस पर जलपान मिल गया घाते में।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
घाति  : पुं० [सं०√हन्+क्तिन्,कुत्व,त० आदेश] पक्षियों को फँसाना या मारना। स्त्री० चिड़िया फँसाने का जाल।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
घातिक  : वि०=घातक।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
घातिया  : वि०=घाती।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
घाती(तिन्)  : वि० [सं०√हन्+णिनि, कुत्व,. त० आदेश] [स्त्री० घातिनी] १. घात या प्रहार करने वाला। २. मार डालने या वध करनेवाला। ३. नाश करनेवाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
घातुक  : वि० [सं०√हन्+उकञ्, कुत्व० त० आदेश] १. घातक। २. हानि करनेवाला। ३. क्रूर। निर्दय।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
घात्य  : वि० [सं०√हन्+ण्यत्,कुत्व० त० आदेश] १. जिसका या जिसे घात किया जा सके या किया जाने को हो। २. नष्ट किये या मारे जाने के योग्य।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ
 

A PHP Error was encountered

Severity: Notice

Message: Undefined index: mxx

Filename: partials/footer.php

Line Number: 7

hellothai