लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

गिराँ  : वि० [फा० गरां] १. जिसका दाम अधिक हो। बहुमूल्य। महँगा। २. भारी। ३. अप्रिय या अरुचिकर।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गिरा  : स्त्री० [सं०√गृ (शब्द)+क्विप्-टाप्] १. वह शक्ति जिसकी सहायता से मनुष्य बातें करता या बोलता है। वाक् शक्ति। २. उक्त शक्ति की देवी, सरस्वती। ३. सरस्वती नदी। ४. जबान। जीभ। ५. कही या बोली हुई बात। ६. बोली या भाषा। जबान। ७. सुन्दर कविता।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गिरा-पड़ा  : वि० [हिं० गिरना+पड़ना] १. जमीन पर गिरकर पड़ा हुआ। २. टूटा-फूटा। जीर्ण-शीर्ण। ३. पतित। ४. जिसका कुछ भी महत्व या मूल्य न हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गिराज  : पुं० [अं० गैरेज] मोटरगाड़ी रखने के लिए बना हुआ कमरा या कोठा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गिराधव  : पुं० [सं०] ब्रह्मा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गिराधौ  : पुं० =गिराधव।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गिराना  : स० [हिं० गिरना] १. किसी उच्च स्तर या स्थान पर स्थित वस्तु को बलपूर्वक नीचे उतारना या लाना। जैसे–परदा गिराना। २. किसी आधार पर कड़ी वस्तु को आधात आदि पहुँचा कर जमीन पर लाना। जैसे–(क) किसी को चबूतरे या कुर्सी से गिराना। (ख) रेल की लाइन तोड़कर गाड़ी गिराना। ३. किसी वस्तु या रचना को तोड़ फोड़ कर उसका नाश या ध्वंस करना। जैसे–दीवार या मकान गिराना। ४. महत्व मूल्य शक्ति आदि घटाना या कम करना। जैसे–दाम गिराना। ५. धार्मिक, नैतिक आदि दृष्टियों से निम्न स्तर पर लाना। जैसे–अधिकार के पद ने ही उन्हें इतना गिराया है। ६. प्रवाह को ढाल की ओर ले जाना। जैसे–नाली में मोहरी का पानी गिराना। ७. किसी चीज को इस प्रकार हाथ से जोड़ देना कि वह नीचे जा पड़े। जैसे–लोटा या दावात गिराना। ८. किसी पात्र में रखी हुई वस्तु को जमीन पर उँडेलना। जैसे–लोटे में का पानी या दावात में की स्याही गिराना। ९. कोई ऐसा रोग उत्पन्न करना जिसके विषय में लोगों को यह विश्वास हो कि उसका वेग ऊपर से नीचे की ओर जाता या होता है। जैसे–बहुत अधिक मानसिक चिंता नजला गिराती है। १॰. उपस्थित करना। सामने ला रखना। जैसे–मकान बनाने के लिए ईंट या मसाला गिराना। ११. युद्ध या लड़ाई में बुरी तरह से घायल करना या मार डालना। जैसे–चार सिपाहियों को तो अकेले उसी ने गिराया था।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गिरानी  : स्त्री० [फा०] १. वह स्थिति जिसमें चीजें महँगी हो जाती है। मँहगी। २. अपच आदि के कारण होनेवाला पेट का भारीपन।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गिरापति  : पुं० [सं० ष० त०] ब्रह्मा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गिरापतु  : पुं० [सं० गिरा-पितृ] सरस्वती के पिता। बह्मा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गिरामी  : वि०=गरामी (प्रसिद्ध)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गिराव  : पुं० [अ० ग्रेप] तोप का वह गोला जिसमें छोटी छोटी गोलियाँ और छर्रे भी रहते हैं। पुं०=गिरावट।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गिरावट  : स्त्री० [हिं० गिरना] १. गिरने की अवस्था क्रिया या भाव। २. अधःपात। पतन।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गिरावना  : स०=गिराना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गिरास  : पु०=ग्रास।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गिरासना  : स०=ग्रसना।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गिरासी  : स्त्री० [देश०] गुजरात में रहनेवाली एक उपद्रवी प्राचीन जाति।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गिराह  : पुं० [सं० ग्राह] ग्राह या मगर नामक जलजंतु।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ
 

A PHP Error was encountered

Severity: Notice

Message: Undefined index: mxx

Filename: partials/footer.php

Line Number: 7

hellothai