लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

गाभ  : पुं० [सं० गर्भ,प्रा० पं० गब्भ,सिंह० गब,सि० गभु,मरा० गाभ] १. गर्भ विशेषतः मादा पशुओं का गर्भ। मुहावरा–गाभ डालना= (क) मादा पशु का ऐसी क्रिया करना जिससे उसका गर्भ गिर जाए। अपना गर्भ गिराना=बाहर निकालना या फेंकना। (ख) लाक्षणिक रूप में बहुत ही डर जाना। (व्यंग्य और हास्य) २. किसी चीज का मध्य. भाग। ३. दे० गाभा। ४. बरतन ढालने के लिए वह साँचा जिस पर अभी गोबरी की तह न चढ़ाई गई हो। (कमेरे)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गाभा  : पुं० [सं० गर्भ] १. नया कोमल पत्ता। कल्ला। मुहावरा–गाभा आना=बीच में नया पत्ता निकलना। २. पौधों वृक्षों आदि के डंठलों या शाखाओं के अंदर का कोमल भाग। ३. लिहाफ, रजाई आदि के फटने पर उनमें से निकलने वाली रूई। ४. कच्चा। अनाज। ५. किसी चीज का भीतरी भाग।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गाभिन  : वि० स्त्री० [सं० गर्भिणी] (मादा पशु) जिसके पेट में बच्चा हो। गर्भिणी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गाभिनी  : वि० स्त्री०=गाभिन।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ
 

A PHP Error was encountered

Severity: Notice

Message: Undefined index: mxx

Filename: partials/footer.php

Line Number: 7

hellothai