लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

गट  : पुं० [अनु०] किसी तरल पदार्थ को पीते समय गले से होनेवाला शब्द। पद-गट से-एक दम से। एक बारगी। पुं० [सं० गण] १. ढेर। राशि। समूह। २. जत्था। झुंड।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गटई  : स्त्री० [सं० कण्ठ या हिं० गट] गरदन। गला। स्त्री० १. =गिट्टी। २. =गोटी।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गटकना  : अ० [सं० कण्ट या हिं० गट] कोई चीज इस प्रकार खाना या पीना कि गले से गट शब्द हो। स० १. कोई चीज खाना, पीना, या निगलना। २. हड़पना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गटकीला  : वि० [हिं० गटक+ईला(प्रत्यय)] १. जो गटका जा सके। गटके जाने के योग्य। २. जिसे गटकने को स्वभावतः जी चाहे। उदाहरण–घर-घर माखन गटकीले।–नारायण स्वामी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गटगट  : पुं० [अनु०] तरल पदार्थ को निगलने या पीने के समय गले से उत्पन्न होने वाला शब्द। क्रि० वि०गले से उक्त प्रकार का सब्द करते हुए जल्दी-जल्दी और तेजी से । जैसे-गटगट सारी बोतल पी जाना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गटना  : स० [सं० ग्रन्थन, प्रा० गंठन] १.अच्छी तरह या कसकर पकड़ना। उदाहरण–अपनी रुचि जितही तित खैचति इंद्रिय ग्राम गटी।–सूर। २. किसी से युक्त या संबंद्ध करना। मिलना या लगाना। ३. गाँठ बाँधना या लगाना। अ० किसी से बँधा, मिला या लगा हुआ। युक्त होना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गटपट  : स्त्री० [अनु०] १. दो व्यक्तियों में होने वाली घनिष्ठता। २. संभोग। सहवास। ३. विभिन्न वस्तुओं में होने वाला मेल। मिलावट।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गटर  : वि० [?] १. बड़ा। २. अधिक।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गटरमाला  : स्त्री० [हिं० गटर+माला] बड़े दानों वाली माला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गटा  : पु० =गट्टा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गटागट  : क्रि० वि० =गटगट।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गटापारचा  : पुं० [मलाया देश०] १. एक प्रकार का गोंद। २. उक्त गोंद का वह रूप जो उसे रासायनिक क्रियाओं से स्वच्छ तथा कड़ी करने पर होता है तथा जिससे विभिन्न प्रकार की वस्तुएँ बनाई जाती है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गटी  : स्त्री० [सं० ग्रन्थि, पा० गंठि] गाँठ। स्त्री० =गट (समूह)। क्रि० वि० [हिं० गट-समूह] बहुत अधिक।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गट्ट  : पुं.=गट।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गट्ट  : पुं० [हिं० गट्टा] दस्ता। मुठिया।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गट्टा  : पुं० [सं० ग्रन्थ,प्रा० गंठ, हिं० गाँठ] १. गाँठ। २. हथेली और पहुँचे के बीच का जोड़। कलाई। ३. पैर की नली और तलवे के बीच की गाँठ। ४. नैचे के नीचे की वह गाँठ जहाँ दोनों नये मिलती है और जो फरशी या हुक्के के मुँह पर रहती है। ५. किसी चीज का मोटा और कड़ा बीज। जैसे-कमल गट्टा। ६. एक प्रकार की देहाती मिठाई।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गट्टी  : स्त्री० [देश०] १. जहाज या नाव में पाल बाँधने के खंभे के नीचे की चूल। (लश०) २. नदी का किनारा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गट्ठर  : पुं० [हिं० गाँठ] [स्त्री० अल्पा० गट्ठी, गठरी] १. बड़े कपड़े में रख, लपेट तथा गाँठ लगाकर बाँधा हुआ रूप। जैसे–धोबी के कपड़ो का गट्ठर। २. रस्सियों आदि से बँधा हुआ सामान। जैसे-घास या लकड़ियों का गट्ठर। मुहावरा–गट्टर साधना=घुटनों को छाती से लगा कर और ऊपर से हाथ बाँध कर अर्थात् सारे शरीर को गट्ठर का रूप देकर ऊँचाई पर से पानी में कूदना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गट्ठा  : पुं० [हिं० गाँठ] [स्त्री० अल्पा० गट्ठी, गठिया] १. गट्ठर (दे) २. प्याज, लहसुन आदि की गाँठ। ३. जरीब का बीसवाँ भाग जो तीन गज का होता है। कट्ठा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गट्ठी  : स्त्री० १. =गठरी। २. =गाँठ।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ
 

A PHP Error was encountered

Severity: Notice

Message: Undefined index: mxx

Filename: partials/footer.php

Line Number: 7

hellothai