लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

गंज  : पुं० [सं० कंज या खंज] १. एक रोग जिसमें सिर के बाल सदा के लिए झड़ जाते हैं। खल्वाट। (बाल्डनेस) २. सिर में निकलमने वाली एक प्रकार की फुँसियाँ। पुं० [फा० ] १. खजाना। कोश। २. ढेर। राशि। ३. झुंड। समूह। ४. अनाज रखने का कोठा या खत्ता। ५. पालतू कबूतरों के रहने की अलमारी। दरबा। ६. मद्य-पात्र। ७. मद्य-शाला। ८. एक प्रकार की लता। ९. अवज्ञा। तिरस्कार। १॰. ऐसी चीज जिसके अंदर या साथ बहुत सी चीजें लगी हुई हों। जैसे–रंज-बाल्टी, गंज-चाकू। ११. कुछ नामों के अंत में प्रत्यय के रूप में लगकर ऐसी बस्तियों या बाजारों का वाचक शब्द जहाँ बनिये रहते हों अथवा व्यापार करते हों। जैसे-दारागंज, भारतगंज, महाराजगंज, विश्वेश्वर गंज आदि।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गंज-गुठारा  : पुं० =गंजगोला।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गंज-चाकू  : [हिं० गंज+फा० चाकू] वह चाकू जिसमें फल के अतिरिक्त कैची, मोचना आदि कई उपकरण एक साथ लगे रहते हैं।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गंज-बाल्टी  : स्त्री० [फा० +हिं० ] वह बड़ी बाल्टी जिसके अन्दर और साथ कटोरे, कड़ाही, गिलास, थालियाँ आदि भी रहती हैं।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गंजगोला  : पुं० [हिं० गंज+फा० चाकू] तोप का वह गोला जिसके अंदर छोटी-छोटी बहुत सी गोलियाँ भरी रहती हैं। (लश)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गंजन  : पुं० [सं०√गंज्(शब्द)+ल्युट्-अन] १. अवज्ञा। तिरस्कार। २. दुर्गत। दुर्दशा। ३. नष्ट, पद दलित, परास्त आदि करने की क्रिया या भाव। ४. संगीत में ताल के आठ मुख्य भेंदों में से एक। वि० [√गंज+णिच्+ल्यु-अन] १. अवज्ञा या तिरस्कार करनेवाला। २. नष्ट करनेवाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गँजना  : अ० [हिं० गाँज] १. गाँज या ढेर लगना। २. पूरित होना। भरा जाना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गंजना  : स० [सं० गंजन] १. गंजन अर्थात् अपमान या तिरस्कार करना। २. पूरी तरह से नष्ट-भ्रष्ट करना। ३. परास्त करना। हराना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गंजनी  : स्त्री० [?] एक प्रकार की घास।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गंजफा  : पुं० =गंजीफ़ा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गंजा  : पुं० [हिं० गंज] वह जिसके सिर के बाल झड़ गये हों। गंज रोग का रोगी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गंजाई  : स्त्री० [हिं० गँजना] गाँज (ढेर या राशि) लगाने की क्रिया या भाव। (डम्पिंग)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गंजाना  : स० [हिं० गंजना] गाँजने का दूसरे से कराना। अच्छी या पूरी तरह से ढेर या राशि लगवाना। अ० =गँजना।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गंजिका  : स्त्री० [सं०√गंज्+अ-टाप्+कन्-टाप्,हृस्व,इत्व] मदिरालय।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गँजिया  : स्त्री० [सं० गंजिका] १. सूत की जालीदार थैली जिसमें रुपया-पैसा रखते हैं। २. घास बाँधने का जाल। ३. मिट्टी का एक प्रकार का छोटा बरतन।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गंजी  : स्त्री० [हिं० गंज] १. ढेर। राशि। जैसे-अनाज की गंजी। २. शकर-कंद। स्त्री० [गर्नसी (स्थान नाम)] कमीज या कुरते के नीचे पहनी जानेवाली एक प्रकार की छोटी कुरती। बनियाइन। वि० [हिं० गाँजा] गाँजा पीनेवाला। जैसे–गंजी यार किसके, दम लगाया खिसके।–कहा०।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गंजीना  : पुं० [फा० गंजीनः] १. खजाना। कोश।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गंजीफा  : पुं० [फा० गंजफः] १. ताश की तरह के एक पुराने खेल का उपकरण जिसमें ८, रंगों के ९६. पत्ते होते थे। ये पत्ते प्रायः लाख और कागज के योग से बनते थे और इन पर ताश के पत्तों की तरह बूटियाँ और तस्वीरें होती थीं। तास के पत्ते संभवतः इसी के अनुकरण पर बने थे। २. उक्त उपकरण से खेला जानेवाला खेल। ३. ताश की गड्डी और उससे खेला जानेवाला खेल।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गँजेड़ी  : वि० [हिं० गाँजा+एड़ी(प्रत्यय)] प्रायः या बहुत गाँजा पीनेवाला। गंजी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ
 

A PHP Error was encountered

Severity: Notice

Message: Undefined index: mxx

Filename: partials/footer.php

Line Number: 7

hellothai