लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

ऐया  : स्त्री० [सं० आर्या० प्रा० अज्जा] १. बड़ी-बूढ़ी स्त्री के लिए संबोधन। २. दादी। ३. माँ। प्रत्यय० [देश] एक प्रत्यय जो कुछ क्रियाओं के अंत में लगकर उनके कर्त्ता का भाव प्रकट करता है। जैसे—कहना से कहवैया, नाचना से नचवैया आदि।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
ऐयार  : पुं० [अ०] [स्त्री० ऐयारा, भाव० ऐयारी] १. सब कामों और बातों में बहुत ही कुशल तथा चतुर व्यक्ति। २. तिलस्मी कथा-कहानियों में उक्त गुणों से युक्त ऐसा व्यक्ति जो अनेक प्रकार के वेश बदलकर बड़े-बड़े दुष्कर कार्य कर सकता हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
ऐयारी  : स्त्री० [अ०] १. ऐयार होने की अवस्था या भाव। चालाकी। २. ऐयार का कार्य अथवा उसका पेशा। वि० ऐयारों या उनके कामों से संबंध रखनेवाला। जैसे—ऐयारी उपन्यास।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
ऐयाश  : पुं० [अ०] १. ऐसा व्यक्ति जो प्रायः ऐश-मौज या सुख-भोग में लिप्त रहता हो। २. बहुत बड़ा विषयी या वेश्यागामी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
ऐयाशी  : स्त्री० [अ०] १. ऐयाश होने की अवस्था या भाव। २. सदा भोग-विलास में लिप्त रहना। बहुत अधिक विषयासक्ति।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ
 

A PHP Error was encountered

Severity: Notice

Message: Undefined index: mxx

Filename: partials/footer.php

Line Number: 7

hellothai