लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

ऐक  : पुं० [?] गहराई की थाह। उदाहरण—सकहिं न खेइ ऐक नहिं आवा।—तुलसी।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
ऐकपत्य  : पुं० [सं० एकपति+ष्यञ्] १. एक पति होने की अवस्था या भाव। पूरा स्वामित्व। २. एक तंत्री शासन।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
ऐकभाव्य  : पुं० [सं० एकभाव+ष्यञ्] १. एक-भाव होने की अवस्था या भाव। २. विचार, स्वभाव आदि की एकता।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
ऐकमत्य  : पुं० [सं० एकमत+ष्यञ्] किसी विचार या विषय के संबंध में सब लोगों का एक मत या एक राय होना। मत या विचारों की एकता।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
ऐकाग्र  : वि० [सं० एकाग्र+अण्]=एकाग्र।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
ऐकांतिक  : वि० [सं० एकांत+ठञ्-इक] १. एकांत में होने या उससे संबंध रखनेवाला। २. विशेष रूप से किसी एक ही विषय, व्यक्ति आदि से संबंध रखनेवाला। (एक्सक्लूसिव) ३. अलग और निराला। (क्व०) ४. दे० ‘एकदेशीय’।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
ऐकांतिक-धर्म  : पुं० [सं० कर्म० स०] प्राचीन भारत का एक धार्मिक संप्रदाय जो मोक्ष प्राप्ति के लिए ईश्वर को प्रार्थना द्वारा प्रसन्न या संतुष्ट करना आवश्यक समझता था। वासुदेव धर्म इसी का विकसित रूप था।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
ऐकात्म्य  : पुं० [सं० एकात्मन्+ष्यञ्]=एकात्मता।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
ऐकाधिकरण्य  : पुं० [सं० एकाधिकरण+ष्यञ्] एक ही विषय से संबद्ध होने की अवस्था या भाव।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
ऐकार  : पुं० [सं० एकार+अण्] १. ‘ऐ’ स्वर या उसकी ध्वनि। २. ‘ऐ’ की सूचक मात्रा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
ऐकार्थ्य  : पुं० [सं० एकार्थ+ष्यञ्] १. एक ही अर्थ होने की अवस्था या भाव। २. उद्देश्य, प्रयोजन आदि का एक ही समान होने की अवस्था या भाव।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
ऐकाहिक  : वि० [सं० एकाह+ठक्-इक] १. एक दिन में होनेवाला। २. जिसका जीवन केवल एक दिन का हो। एक ही दिन तक जीवित रहनेवाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
ऐक्य  : पुं० [सं० एक+ष्यञ्] एक होने की अवस्था या भाव। एकता।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
ऐक्षव  : वि० [सं० इक्षु+अण्] १. ईख या ईख के रस से बना हुआ। २. ईख संबंधी। पुं० १. ईख से बनी हुई चीज। जैसे—गुड़० चीनी, मिसरी आदि। २. ईख के रस से बनी हुई शराब।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
ऐक्ष्वाक  : वि० [सं० इक्ष्वाकु+अण्] इक्ष्वाकु संबंधी। पुं० १. इक्ष्वाकु का वंशज। २. इक्ष्वाकुओं द्वारा शासित एक प्राचीन देश।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
ऐक्ष्वाकु  : पुं०=इक्ष्वाकु।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ
 

A PHP Error was encountered

Severity: Notice

Message: Undefined index: mxx

Filename: partials/footer.php

Line Number: 7

hellothai