लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

एड़  : स्त्री० [सं० एडूक=हड्डी या हड्डी की तरह कड़ा] १. पैर के नीचे का पिछला उभरा हुआ भाग। एड़ी। २. घोड़े पर सवारी करने के समय पैर के उक्त भाग से उसके पेट पर किया जानेवाला आघात। मुहावरा—एड़ करना (क) एड़ लगाना। (दे०)। (ख) कहीं से शीघ्रतापूर्वक चल देना। एड़ देना या लगाना (क) घोड़े को आगे बढ़ाने या तेज चलाने के लिए उसके पेट पर एड़ से आघात करना। (ख) किसी को आगे बढ़ने के लिए उत्कट रूप से प्रवृत्त या प्रेरित करना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
एड़ी  : स्त्री० [सं० एडूक=हड्डी] पैर में, सबसे नीचे और पीछेवाला कुछ उभरा या फूला हुआ भाग। मुहावरा—एड़ियाँ घिसना या रगड़ना (क) बहुत अधिक दौड़-धूप करना। (ख) बहुत दिनों तक बीमार पडे रहना। पद—एड़ी से चोटी तक (क) आदि से अंत तक। (ख) सिर से पैर तक।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ
 

A PHP Error was encountered

Severity: Notice

Message: Undefined index: mxx

Filename: partials/footer.php

Line Number: 7

hellothai