लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

इकाई  : स्त्री० [हिं० एक+आई (प्रत्यय)] १. गिनती या संख्या में एक होने की अवस्था या भाव। २. गणित में, पहला और सबसे छोटा पूर्णाक जो एक है। ३. संख्याएँ लिखने के क्रम में वह अंतिम स्थान जहाँ 9 या उससे कम के सूचक अंक लिखे जाते हैं। जैसे—यदि हम लिखें ५७२ तो इसमें का ५ सैकड़ेवाले के स्थान पर, ७ दहाईवाले स्थान पर और २ इकाई वाले स्थान पर लिखा हुआ कहलावेगा। ४. किसी पूरे मान, वर्ग या समूह का कोई ऐसा अंग या भाग जो विश्लेषण के काम के लिए किसी प्रकार अलग और स्वतंत्र माना या समझा जाता हो। जैसे—(क) हमारा समाज वास्तव में बहुत से व्यक्तियों की इकाइयों से बना है। (ख) पैर, मुँह, हाथ अथवा खून, चमड़ा, हड्डी आदि हमारे शरीर की इकाइयाँ है। ५. कोई ऐसी मात्रा या मान जो किसी प्रकार की नाप-जोख के लिए मानक मान लिया गया हो और जिसका गुणा या विभाग करके उस वर्ग के शेष सभी मात्राएं या मान सूचित अथवा स्थिर किये जाते हों। (यूनिट, उक्त सभी अर्थों के लिए) जैसे—यदि कोई कपड़ा १0 गिरह लंबा हो तो गिरह उसकी इकाई होगी और यदि कोई दीवार २0 गज लंबी हो तो गज उसकी इकाई कहलावेगा। अथवा जब हम कहेंगे-पचास अठन्नियाँ (या इकन्नियाँ) तब अठन्नी (या इकन्नी) इकाई होगी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ
 

A PHP Error was encountered

Severity: Notice

Message: Undefined index: mxx

Filename: partials/footer.php

Line Number: 7

hellothai