लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

आश्व  : वि० [सं० अश्व+अण्] १. अश्व या घोड़े से संबंध रखनेवाला। २. घोड़ों द्वारा ढोया अथवा उनसे खींचा जानेवाला। पुं० घोड़ों का समूह।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
आश्वत्थ  : वि० [सं० अश्वत्थ+अण्] १. अश्वत्थ (पीपल) से संबंध रखनेवाला। २. अश्वत्थ-संबंधी। पुं० पीपल का फल।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
आश्वमेघिक्  : वि० [सं० अश्वमेघ+ठञ्-इक] अश्वमेध-यज्ञ से संबंध रखनेवाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
आश्वयुज  : पुं० [सं० अश्वयुज्+अण्-ङीष्, आश्वयुजी+अण्] आश्विन या क्वार नाम का महीना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
आश्वलक्षणिक  : पुं० [सं० अश्वलक्षण+ठञ्-इक] घोड़ों के अच्छे-बुरे लक्षण पहचाननेवाला व्यक्ति। शालिहोत्री।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
आश्वस्त  : भू० कृ० [सं० आ√श्वस् (जीना)+क्त] जिसे आश्वासन मिला हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
आश्वास  : पुं० [सं० आ√श्वस्+घञ्] [भू० कृ० आश्वस्त, कर्त्ता आश्वासक] १. श्वास लेना। सांस खींचना। २. यह कहना कि तुम्हारें लिए घबराने या डरने की बात नहीं है। ढारस। तसल्ली। सांत्वना। उदाहरण—तुम्हारी ही विधि पर विश्वास हमारा चिर आश्वास।—पंत। ३. कथा आदि का कोई भाग।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
आश्वासक  : वि० [सं० आ+श्वस्+णिच्+ण्वुल्-अक] आश्वासन देनेवाला। पुं० कपड़ा। वस्त्र।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
आश्वासन  : पुं० [सं० आ√श्वस्+णिच्+ल्युट्-अन] [वि० आश्वसनीय, भू० कृ० आश्वासित, आश्वास्य] १. कष्ट में पड़े हुए व्यक्ति से कहना कि डरो मत, सब ठीक हो जायेगा। दिलासा या धैर्य देना। २. किसी का कोई काम पूरा करने के लिए अथवा उस काम में सहायक होने के लिए दिया जानेवाला वचन। (एश्योरेन्स)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
आश्वासनीय  : वि० [सं० आ√श्वस्+णिच्+अनीयर] १. (व्यक्ति) जिसे आश्वासन दिया जा सके। २. (विषय) जिसके लिए आश्वासन दिया जा सके।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
आश्वासित  : भू० कृ० [सं० आ√श्वस्+णिच्+क्त] सांत्वना पाया हुआ। दिलासा पाया हुआ। जिसे आश्वासन दिया गया हो या मिला हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
आश्वासी (सिन्)  : वि० [सं० आ√श्वस्+णिनि] आश्वासन देनेवाला। आश्वासक। २. अपने आप पर दृढ़ विश्वास रखनेवाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
आश्वास्य  : भू० कृ० [सं० आ√श्वस्+णिच्+यत्]-आश्वासनीय।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
आश्विक  : वि० [सं० अश्व+ठ़ञ्-इक] —आश्व। पुं० -अश्वारोही सैनिक। सवार।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
आश्विनेय  : वि० [सं० अश्विनी+ढक्-एय] १. अश्विनी संबंधी। अश्विनी का। २. अशिवनी से उत्पन्न। पुं० १. अश्विनीकुमार। २. पाँचों पांडवों में के नकुल और सहदेव।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ
 

A PHP Error was encountered

Severity: Notice

Message: Undefined index: mxx

Filename: partials/footer.php

Line Number: 7

hellothai