लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

आभा  : स्त्री० [सं० आ√भा (दीप्ति)+अङ्-टाप्] १. हलकी कांति या चमक। २. रंगत, स्वाद आदि की साधारण से कुछ कम या हलकी छाया या प्रतीति। (टिंज) ३. किसी चीज की कुछ अस्थायी झलक या प्रतिबिंब। (शेड)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
आभाणक  : पुं० [सं० आ√भण्(बोलना)+ण्वुल्-अक] १. एक प्रकार के नास्तिक। २. कहावत। लोकोक्ति।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
आभार  : पुं० [सं० प्रा०स०] १. बोझा। भार। २. घर-गृहस्थी की देखभाल और पालन-पोषण का बार। ३. किसी के उपकार के लिए प्रकट की जानेवाली कृतज्ञता। एहसान-मंदी। ४. उत्तरदायित्व। जिम्मेदारी। (आँब्लिगेशन, अंतिम दोनों अर्थों के लिए) ५. चार चरणों का एक वर्णवृत्त, जिसके प्रत्येक चरण में आछ तगण होते हैं।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
आभारी (रिन्)  : पुं० [सं० आभार+इनि] आभार मानने या कृतज्ञता प्रकट करनेवाला। कृतज्ञ।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
आभावन  : पुं० [प्रा० स०] अनुमान। अंदाज।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
आभाष  : पुं० [सं० आ√भाष् (बोलना)+घञ्] १. कहना। बोलना। २. भूमिका। ३. संबोधन।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
आभाषण  : पुं० [सं० आ√भाष्+ल्युट्-अन] १. बात-चीत करना। बोलना। २. संबोधन।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
आभास  : पुं० [सं० आ√भास् (दीप्ति)+अच्] १. चमक। दीप्ति। द्युति। २. कांति। शोभा। ३. छाया। प्रतिबिम्ब। ४. ऐसी बाहरी आकृति रूप या रंग जिसे देखने पर किसी और चीज का धोखा हो सकता हो। ५. उक्त प्रकार की आकृति या रूपरंग के कारण होनेवाला धोखा या भ्रम। जैसे—रस्सी में सांप या सीपी में चांदी का आभास होना। ६. किसी चीज के अनुकरण या ढंग पर बनी हुई कोई दूसरी ऐसी चीज जो ठीक पूरी या शुद्ध न होने पर भी बहुत कुछ मूल की छाया से युक्त हो और देखने में बहुत कुछ वैसी ही जान पड़ती हों। जैसे—यह रस नहीं बल्कि रस का आभास (रसभास) मात्र है। ७. किसी चीज या बात में दिखाई देने वाली किसी दूसरी चीज या बात की ऐसी छाया या झलक जो उस दूसरी चीज या बात का कुछ अनुमान कराती हो। जैसे—उनकी बातों में ही इस बात का आभास था कि वे किसी तरह नहीं मानेगें। ८. ऐसा तर्क या प्रतिपादन जो वास्तव में ठीक न होने पर भी ऊपर से देखने में अच्छा और ठीक जान पड़े। जैसे—हेतु और हेत्वाभास (हेतु का आभास) में बहुत अंतर है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
आभासन  : पुं० [सं० आ√भास्+ल्युट्-अन] १. आभास या आलोक से युक्त करना। प्रकाश से युक्त करना। २. स्पष्ट करना। ३. किसी बात का आभास या झलक देना अथवा उसकी हलकी प्रतीति कराना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
आभासवाद  : पुं० [सं० ष० त०] वह दार्शनिक सिद्धांत जिसमें यह माना जाता है कि जितनी अमूर्त्त धारणाएँ या भावनाएँ हैं, वे आभास मात्र या देखने भर की हैं, उनकी वास्तविक सत्ता नहीं हैं। (नॉमिनलिज़्म)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
आभासीन  : वि० [सं० आभास से] १. आभास से युक्त। चमकीला। २. आभास रूप में अर्थात् बहुत हलके रूप में दिखाई देनेवाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
आभास्वर  : वि० [सं० आ√भास्+वरच्] जिसमें बहुत अधिक आभा या चमक हो। बहुत चमकीला। पुं० एक देव-वर्ग।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ
 

A PHP Error was encountered

Severity: Notice

Message: Undefined index: mxx

Filename: partials/footer.php

Line Number: 7

hellothai