लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

आब  : पुं० [फा०] जल। पानी। पद—आब-दाना=अन्न जल। मुहावरा—आबदाना उठना=ऐसी स्थिति आना कि कही से उठकर दूसरी जगह चले जाना पड़ें। स्त्री० [सं० आभा] १. क्रांति। चमक। २. छवि। शोभा। मुहावरा—आब चढ़ाना=(क) शोभा से युक्त करना या चढ़ाना (ख) चमकाना। पुं० [सं० अभ्र] बादल। मेघ। उदाहरण—बिहरि मिले जनु मेघ धुरि सावन भद्दव आब।—चंदवरदाई।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
आब-पाशी  : स्त्री० [फा०] खेतों की सिचाई।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
आब-रंग  : पुं० [फा०] चित्र कला में एक प्रकार का रंग जो प्योड़ी, किरमिज और काजल के योग से बनता है। लिकटी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
आब-हवा  : स्त्री० [फा० आबो हवा] जीव-जन्तुओं या मनुष्यों पर पड़नेवाले प्रभाव के विचार से किसी स्थान का जल और वायु। जल-वायु।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
आबकार  : पुं० [फा०] वह जो शराब बनाता या बेचता हो। कलवार।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
आबकारी  : स्त्री० [फा०] १. वह स्थान जहाँ शराब चुआई या बेची जाती हो। शराबखाना या भट्ठी। २. मादक वस्तुओं से संबंध रखने वाला सरकारी विभाग।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
आबकारी-शुल्क  : पुं० [फा०+सं० ] वह शुल्क जो शराब, अफीम, भांग आदि मादक द्रव्यों के उत्पादन और बिक्री पर राज्य की ओर से लगाया जाता है। (एक्साइज ड्यूटी)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
आबखोरा  : पुं० [फा० आबखोरः] वह पात्र जिसमें पानी पीते हैं। जैसे—कटोरा या गिलास।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
आबगीना  : पुं० [फा० आबगीनः] १. शीशे की बड़े पेटवाली बोतल। २. दर्पण। शीशा। ३. स्फटिक। ४. हीरा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
आबजोश  : पुं० [फा०] १. लाल मुनक्का। २. शोरबा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
आबड़  : स्त्री० [दे०] घेरा। (बुदेल।) जैसे—वह सपेरा। क्या डाकुओं की आबड़ में पड़ गया।—वृंदावनलाल वर्मा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
आबताब  : स्त्री० [फा० आबोताफ] १. चमक। द्युति। २. क्रांति। शोभा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
आबदस्त  : पुं० [फा०] मल त्याग के उपरांत गुदंद्रिय को जल से धोना। पानी छूना। क्रि० प्र०=लेना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
आबदानी  : स्त्री०=आबादाना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
आबदार  : वि० [फा०] [भाव० आबदारी] १. आब या चमकवाला। चमकीला। २. पानी पिलानेवाला। पुं० १. आत्मभिमानी। २. वह आदमी जो तोप में सुंबा और पानी का पुचारा देता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
आबदारी  : स्त्री० [फा०] १. आबदार होने की अवस्था या भाव। २. हाथीदांत की चित्रकारों में बालों, कपड़ो आदि की चमक दिखाने के लिए उन पर मसाले लगाने की क्रिया।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
आबद्ध  : भू० कृ० [सं० आ√बन्ध्+क्त] १. अच्छी तरह से जकड़ा या बँधा हुआ। २. बंधन में पड़ा हुआ। कैद।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
आबंध  : पुं० [सं० आ√बन्ध् (बाँधना)+घञ्] [वि० आबंधक] १. वह जिससे बाँधा जाए। बंधन। २. गाँठ। ३. प्रेम। स्नेह। ४. कोई बात निश्चित या पक्की करना। ५. कर, राजस्व आदि नियत या स्थिर करना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
आबंधक-अधिकारी (रिन्)  : पुं० [सं० आ√बन्ध्+ण्वुल्-अक, आबंधक-अधिकारी, कर्म० स०] वह राजकीय अधिकारी जो भूमि का कर या राजस्व निश्चित करता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
आबंधन  : पुं० [आ०√बन्ध्+ल्युट्-अन] १. अच्छी तरह से बाँधने की क्रिया या भाव। २. दे० ‘आबंध’।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
आबनूस  : पुं० [फा० आब्नूस] [वि० आबनूसी] एक प्रकार का वृक्ष जिसके हीर की लकड़ी बहुत काली होती है। तेंदू। (एंबनी) पद—आबनूस का कुंदा-अत्यंत काले रंग का और कुरूप व्यक्ति।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
आबरवाँ  : पुं० [फा० आबेरवाँ] बहता हुआ पानी। स्त्री० एक प्रकार का बढ़िया महीन मलमल।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
आबरू  : स्त्री० [फा०] इज्जत। प्रतिष्ठा। क्रि० प्र० =उतरना। उतारना। खोना। गँवाना। जाना। बिगड़ना। रखना। रहना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
आबला  : पुं० [फा० आबलः] छाला। फफोला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
आबाद  : वि० [फा०] १. (स्थान) जिसमें बस्ती हो। बसा हुआ। २. (भूमि) जो जोती-बोई गई हो या जाती हो। ३. (व्यक्ति) सब प्रकार से प्रसन्न या सुखी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
आबादकार  : पुं० [फा०] ऐसा खेतिहर जो जंगल काटकर या पड़ती जमीन को ठीक करके उसे आबाद करने के उद्देश्य से उसमें बसा हो और वहाँ खेती-बारी करता हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
आबादानी  : स्त्री० [फा०] १. बसा हुआ और रमणीक स्थान। उदाहरण—भूखे को अन्न पियासे को पानी, जंगल जगंल आबादानी।—काह०। २. ऐसी शोभापूर्ण स्थिति जो उन्नति, संस्कृति, संपन्नता सौभाग्य आदि का सूचक हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
आबादी  : स्त्री० [फा०] १. आबाद अर्थात् बसे हुए होने की अवस्था या भाव। २. वह स्थान जहाँ लोग आबाद या बसे हों। बस्ती। ३. वह भूमि जिस पर खेती होती हो। ४. किसी स्थान पर बसे हुए सब लोगों की संख्या। जन-संख्या। जैसे—बनारस की आबादी ५ लाख हैं।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
आबाधा  : स्त्री० [सं० आ√बाध् (विघ्न या हानि पहुँचाना)+आ-टाप्] चिंतित या विकल करने वाली बात या बाधा। जैसे—कष्ट, हानि आदि।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
आबाल्य  : पुं० [सं० अव्य० स०] शैशव से समाप्त होनेवाली अवस्था। अव्य० बाल्यावस्था तक।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
आबिद्ध  : भू० कृ० [सं० आ√व्यध् (बेचना)+क्त] १. भेदा या छेदा हुआ। जैसे—आविद्ध कर्ण। २. फेंका हुआ।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
आबिल  : वि० [सं० आ√बिल् (फाड़ना)+क] १. कीचड़ में भरा हुआ। पंकिल। २. गंदा या मैला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
आबी  : वि० [फा०] १. आब (अर्थात् जल) संबंधी। जल का। २. पानी के रंग का। हलका नीला। ३. जल में रहने या होनेवाला। ४. जल के योग से बनाया जानेवाला। जैसे—आबी नमक=समुद्री नमक। ५. (भूमि) जिसमें खेती के लिए किसी प्रकार से सिचाई होती हो। खालो का विपर्याय। स्त्री०१. जल के किनारे रहनेवाली एक चिड़िया जिसकी चोंच और पैर हरे तथा सफेद होते हैं। २. ऐसी रोटी जिसमें पलेथन के स्थान पर पानी लगाया गया हो। पु० एक प्रकार का अंगूर।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
आबेस  : पुं० [सं० आवेश] १. आवेश। जोश। २. आनंद या सुख का अतिरेक। ३. व्याप्ति। संचार।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
आब्द  : वि० [सं० अब्द+अण्] १. अब्द संबंधी। अब्द या वर्ष का। २. बादल से उत्पन्न या संबंधित।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
आब्दिक  : वि० [सं० अब्द+ठक्-इक] वर्ष संबंधी। प्रति वर्ष होनेवाला। वार्षिक।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ
 

A PHP Error was encountered

Severity: Notice

Message: Undefined index: mxx

Filename: partials/footer.php

Line Number: 7

hellothai