लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

आजा  : पुं० [सं० आर्य, प्रा० अज्ज] [स्त्री० आजी, वि० अजिया] पिता का पिता। पितामह। दादा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
आजाद  : वि० [फा० आजाद] [संज्ञा० आजादी, आजादगी] १. खुला हुआ। मुक्त। २. स्वच्छंद। ३. स्वतंत्र। ४. मन मौजी। पुं० एक प्रकार के मुसलमान सूफी फकीर जो इस्लाम धर्म के अधिकतर बंधनों से मुक्त और स्वतंत्र रहते है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
आजादगी  : स्त्री० [फा०]=आजादी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
आजादी  : स्त्री० [फा०] १. आजाद होने की अवस्था या भाव। २. मुक्ति। ३. स्वतंत्रता। ४. स्वच्छंदता।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
आजान  : पुं० [सं०√जन् (उत्पन्न होना)+घञ्, आ-जान, अव्य० स०] १. जन्म। २. उत्पत्ति। ३. जन्म या उत्पत्ति का स्थान।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
आजान-देव  : पुं० [आ-जान, अव्य० स०, आजान-देव, कर्म० स०] वह देवता जो सृष्टि के आदि में देव रूप में उत्पन्न हुआ हो। जन्मजात। देवता।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
आजानि  : स्त्री० [सं० आ√जन्+इण्] १. उच्च कुल या उत्तम वंश में जन्म लेना। २. जन्म देनीवाली माता।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
आजानु-बाहु  : पुं० [सं० ब० स०] वह जिसके हाथ इतने लंबे हों कि लटकाने पर नीचे घुटनों तक पहुँचते हों। (बहुत बड़े कर्मठों या वीरों का लक्षण)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
आजाने  : अव्य० =अनजाने।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
आजार  : पुं० [फा०] १. बीमारी। रोग। व्याधि। २. कष्ट। दुख।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ
 

A PHP Error was encountered

Severity: Notice

Message: Undefined index: mxx

Filename: partials/footer.php

Line Number: 7

hellothai