लोगों की राय
शब्द का अर्थ खोजें
शब्द का अर्थ
|
आगे-पीछे :
|
अव्य० [हिं० आगे+पीछे] १. कभी आगे की ओर कभी पीछे की ओर। जैसे—जब देखो तब तुम उन्हीं के आगे पीछे लगे रहते हो। २. आगे भी और पीछे भी। जैसे—दस-पाँच आदमी सदा उनके आगे-पीछे लगे रहते हैं। ३. एक के बाद एक। निश्चित क्रम से। जैसे—सब लड़के आगे-पीछे होकर चलें। ४. आस-पास इधर-उधर। जैसे—अच्छी तरह देखो पुस्तक वहीं कही आगे पीछे होगी। ५.कभी (अथवा कहीं) पहले और कभी (अथवा कहीं) बाद में। जैसे—आगे-पीछे सभी को यहाँ से चलना है। ६. अव्यवस्थित क्रम से। इधर-उधर। तितर-बितर। जैसे—लड़कों ने सब कागज आगे पीछे कर दिये। ७. अवकाश या फुरसत मिलने पर। जैसे—पले अपना पाठ याद करो और काम आगे पीछे होते रहेगें। ८. पारिवारिक संबंध के विचार से। नाते रिश्ते में। जैसे—जब तुम्हारें आगे पीछे कोई है ही नही तब क्यों व्यर्थ इतना परिश्रम करते हों। |
|
समानार्थी शब्द-
उपलब्ध नहीं |
|
|
|
|
A PHP Error was encountered
Severity: Notice
Message: Undefined index: mxx
Filename: partials/footer.php
Line Number: 7
hellothai