लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

आगा  : पुं० [सं० अग्र, पा० अग्ग] १. किसी चीज के आगे या सामने का भाग। जैसे—कुरते, मकान या सेना का आगा। मुहावरा—(स्त्री का) आगा भारी होना=गर्भवती होना। पद—आगा-पीछा-(दे०)। २. आगे रहकर चलने या बढ़नेवाला अंश। जैसे—आक्रमण करनेवालों का आगा। मुहावरा—आगा सँभालना=आगे होकर आरंभिक कठिनाइयों आदि का सामना करना। ३. भविष्य में आनेवाला समय या उसमें होनेवाला कार्य। जैसे—हमें तो आगा अँधेरा दिखाई देता है। मुहावरा—(किसी का) आगा मारना=आगे बढ़कर कार्य गति वृद्धि आदि में पूरी तरह से बाधक होना। ४. आगे बढ़कर किया जानेवाला स्वागत। मुहावरा—आगातागा लेना=आदर सत्कार करना। पुं० [तु० आगा] १. मालिक। सरदार। २. काबुली। अफगान।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
आगा-पीछा  : पुं० [हिं० आगा+पीछा] १. आगे और पीछे का अंश या बाग। २. इस बात का विचार कि किसी काम में आगे बढ़ने पर क्या होगा और पीछे रहने या हटने में क्या होगा। ३. उक्त स्थिति में मन में होनेवाला असमंजस। दुबिधा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
आगाता (तृ)  : वि० [सं० आ√गै(गाना)+तृच्] कुछ गाकर कार्य सिद्धि या प्राप्त करनेवाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
आगाध  : वि० [सं० अगाध+अण्] १. बहुत अधिक गहरा। २. जिसका क्षेत्र या विस्तार बहुत अधिक हो। जैसे—आगाध विषय।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
आगान  : पुं० [सं० आ-गान-बात] १. गाकर कहीं जानेवाली बात। २. वृत्तांत। हाल।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
आगामिक  : वि० [सं० आगामिन्+क] १. आनेवाला। २. आनेवाला भविष्य या समय सं संबंध रखनेवाला। भावी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
आगामी (मिन्)  : वि० [सं० आ√गम्+णिनि] [स्त्री० आगामिनी] १. आने या पहुँचनेवाला। २. आगे चलकर या भविष्य में होनेवाला। ३. वर्त्तमान के तत्त्काल उपरांत या बाद में आने या होनेवाला। जैसे—आगामी वर्ष या सप्ताह।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
आगामुक  : वि० [सं० आ√गम्(जाना)+उकञ्] =आगामिक।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
आगार  : पुं० [सं०√अग् (टेढ़ी चाल)+घञ्, आग√ऋ (गति)+अण्] [वि० आगारिक] १. रहने का स्थान। घर। मकान। २. किसी विशेष कार्य के लिए नियत घर का कोई भाग। कमरा। कोठरी। जैसे—भोजनागार, शयनागार आदि। ३. ऐसा स्थान जहाँ चीजें इकट्ठा करके रखी जाती हों। जैसे—अस्त्रागार। ४. भवन। मंदिर। ५. कोश। खजाना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
आगाह  : वि० [फा०] [भाव० आगाही] १. जिसे सचेत रहने के लिए पहले से किसी बात की सूचना मिल चुकी हो। २. जिसे सूचित कर दिया गया हो। ३. परिचित। अव्य० [हिं० आगे] आगे या पहले से। उदाहरण—चाँद गहन आगाह जनावा।—जायसी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
आगाही  : स्त्री० [फा०] १. पहले से मिलने वाली जानकारी या सूचना। २. जानकारी। सूचना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ
 

A PHP Error was encountered

Severity: Notice

Message: Undefined index: mxx

Filename: partials/footer.php

Line Number: 7

hellothai