लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

आँट  : पुं० [हिं० अंटी] १. तर्जनी और अँगूठे के बीच का स्थान। घाई। २. दाँव। पेच। मुहावरा— आँट पर चढ़ना=दाँव लगाना। ३. वैर-विरोध। लाग-डाँट। मुहावरा—आंट पड़ना=मन मुटाव होना। ४. गाँठ। गिरह। ५. गट्ठा। पूला। ६. ऐंठन। स्त्री० दे० अंटी और आँटी। स्त्री० [सं० आनद्ध] सोना को परखने के लिए कसौटी पर उससे लगाया हुआ निशान। कस।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
आँट-साँट  : पुं० [हिं० आँट+साँटना] १. षड्यंत्र। २. मेल-जोल। वि०=अंट-संट।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
आँटना  : अ०=अँटना (समान)। स० [हिं० अंटी] १. अंटी बनाना। अँटियाना। २. (किसी को) अपने अधिकार या पक्ष में करना।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
आँटी  : स्त्री० [सं० ऋतु>प्रा०अट्ट>आँट, आँटी] परंपरा। रीति। उदाहरण—देवन्ह चलि आई असि आँटी। सुजन कँचन दुर्जन भा माँटी।—जायसी। स्त्री० [सं० अण्ड] १. घास-पात का छोटा गड्ढा। पूला। २. सूत आदि की लच्छी। ३. लड़कों के खेलने की गुल्ली। ४. दे० अंटी। ५. कुश्ती का एक दाँव जिसमें पहलवान अपने विपक्षी की टाँग में टाँग अड़ाकर उसे चित्त पटकते है। ६. दे० ‘अंटी’।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ
 

A PHP Error was encountered

Severity: Notice

Message: Undefined index: mxx

Filename: partials/footer.php

Line Number: 7

hellothai